{"_id":"6a076ea76cf31dc62a0c2e56","slug":"the-young-man-showed-his-dominance-by-making-his-photo-with-a-pistol-viral-orai-news-c-224-1-ori1005-144264-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: तमंचे के साथ फोटो वायरल कर युवक ने दिखाई दबंगई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: तमंचे के साथ फोटो वायरल कर युवक ने दिखाई दबंगई
विज्ञापन
सिरसा कलार। थाना क्षेत्र के ग्राम हथना खुर्द निवासी 22 वर्षीय सुमित सेंगर द्वारा तमंचे के साथ फोटो खिंचवाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। युवक ने फोटो अपने मोबाइल स्टेटस पर भी लगाई थी, जिससे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि फोटो करीब दो महीने पुरानी है, लेकिन बृहस्पतिवार को भौकाल दिखाने के लिए स्टेटस लगाया गया है।
थाना क्षेत्र के हथना खुर्द गांव निवासी सुमित ने अपने दोस्तों के साथ तमंचे के साथ फोटो खिंचवाई और बाद में उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया। स्टेटस में उसने गाना भी लगाया था, दबदबा था, दबदबा बना रहेगा। ग्रामीणों के अनुसार कुछ दिन पहले युवक का गांव में विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने दबदबा बनाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया।
ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि सूचना मिलने पर पुलिस युवक को पकड़कर थाने ले गई थी, लेकिन बाद उसे छोड़ दिया गया। लेकिन पुलिस ने इसके बारे में जानकारी से इन्कार किया है।
विज्ञापन
वहीं सीओ शैलेंद्र बाजपेई का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में आया है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।