फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The young man set his life on fire, came from Delhi two days after a dispute with his wife

युवक ने आग लगाकर दी जान, पत्नी से विवाद के बाद दिल्ली से दो दिन पहले आया था

Wed, 12 Feb 2020 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
The young man set his life on fire, came from Delhi two days after a dispute with his wife
मृतक प्रवीण की फाइल फोटो - फोटो : ORAI
एट। एक युवक ने घर के एक कमरे में बंद होकर आग लगा ली। उसके चीखने चिल्लाने पर परिजनों ने कमरा खोलकर आग बुझाई और जिला अस्पताल लाए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देख झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। परिजनों का कहना है कि पति पत्नी के विवाद के चलते युवक ने आग लगा ली थी।
विज्ञापन

एट कस्बा के आजाद नगर निवासी घनश्याम वर्मा का पुत्र प्रवीण वर्मा (26) दिल्ली में पत्नी अंजली के साथ अपनी साली राखी वर्मा के यहां रहकर कंपनी में काम करता था। तीन दिन पहले किसी बात पर पत्नी अंजली से उसका विवाद हो गया था। इस पर वह पत्नी को दिल्ली छोड़कर अपने घर एट आ गया था। सोमवार को घर के एक कमरे में बंद होकर आग लगा ली। जलन होने पर युवक चीखने चिल्लाने लगा तो आवाज सुनकर परिजन एवं मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए और देखा कि कमरे के अंदर से धुआं निकल रहा है।
विज्ञापन

मोहल्ले वालों की मदद से दरवाजा तोड़कर घायल अवस्था में प्रवीण को बाहर निकाला और आग बुझाकर निजी वाहन से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर हालत गंभीर होने के चलते युवक को झांसी रेफर कर दिया गया है जहां पर इलाज के दौरान प्रवीण की मौत हो गई। वहीं दिल्ली में रह रही पत्नी के पास भी खबर भेज दी गई है। वहीं प्रवीण के परिजन आग लगाने की वजह स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं। मां सुषमा वर्मा ने बताया कि प्रवीण का पत्नी अंजली से आए दिन झगड़ा होता रहता थ । इसी वजह से अपनी पत्नी को लेकर दिल्ली चला गया था जहां पर वाद विवाद होने की वजह से पत्नी को उसकी बहन के पास छोड़ कर घर चला आया था उसके बाद वह तनाव में रहने लगा था
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवीण की दो हुईं थीं शादियां
युवक की पहली शादी चार वर्ष पहले हुई थी पर विवाद होने के कारण पहली पत्नी तलाक लेकर अपने मायके चली गई थी फिर परिजनों ने प्रवीण की शादी अमीटा निवासी अंजली वर्मा के साथ दो साल पहले कराई थी। उसके बाद करीब छह माह से पति-पत्नी के बीच काम को लेकर आए दिन विवाद बना रहता था जिसकी वजह से पति पत्नी अपनी बहन के पास दिल्ली में काम करने कुछ दिन पहले ही गए हुए थे।

एट पुलिस जांच करती

एट पुलिस जांच करती- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed