फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The woman was crossing the road to her brother's house and was identified.

Jalaun News: सड़क पार कर भाई के घर जा रही थी महिला, हुई शिनाख्त

Fri, 17 Apr 2026 01:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
The woman was crossing the road to her brother's house and was identified.
उरई। डंपर के कुचलने से हुई मौत के मामले में महिला की शिनाख्त हो गई। वह भाई के घर जा रही थी, तभी सड़क पार करते समय डंपर ने उसे कुचल दिया था। उसके शरीर के अंग बीस मीटर तक बिखरे मिले थे। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के कालपी रोड स्थित चौरसी मोड़ के पास रोड पार कर रही एक महिला को तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया था। इसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। महिला का शरीर कई टुकड़ों में बंट गया था। हादसे के बाद चालक डंपर को छोड़कर मौके से भाग गया था। बुधवार देर रात तक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। जब महिला घर नहीं पहुंची तो उसकी खोजबीन हुई। इसके बाद उसकी पहचान परिजनों ने कदौरा के हरचंद्रपुर गांव निवासी पुष्पा देवी (58) पत्नी नंद कुमार तिवारी के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि पुष्पा के भाई छुन्ना मिश्रा घटनास्थल के पास ही रहते हैं। वह कदौरा से उन्हें के घर जा रही थी, तभी डंपर ने उन्हें कुचल दिया। कोतवाल आनंद सिंह का कहना है कि महिला की शिनाख्त हो गई है, चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed