फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The victim has been wandering for justice for two and a half months

Jalaun News: ढाई माह से न्याय के लिए भटक रही पीड़िता

Fri, 17 Nov 2023 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
The victim has been wandering for justice for two and a half months
कदौरा। पीड़िता को न्याय दिलाने के नाम पर विवेचक सुविधा शुल्क की मांग कर कार्रवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

पीड़िता के भाई का आरोप है कि विवेचक दरोगा आरोपियों को पकड़ने के लिए गाड़ी व डीजल के नाम पर पैसों की मांग कर रहे हैं। उसका कहना है कि वह दरोगा को तीन हजार रुपये पहले ही दे चुका है। इसके बाद भी उससे रुपयों की मांग की जा रही है।
थाना क्षेत्र के मोहल्ला इस्लामाबाद निवासी शहीद अहमद की पुत्री रेहाना खातून ने बताया कि उसकी शादी 27 अप्रैल 2017 को कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के जिनई बनीपारा गांव निवासी अनवर अली के पुत्र नौशाद अली के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुर अनवर अली व देवर आरिफ अली, सास आयशा अतिरिक्त दहेज के रूप में पांच लाख रुपए की मांग को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। जिसका पति विरोध करते थे।
विज्ञापन

छह माह पूर्व अचानक पति नौशाद अली की तबियत खराब हो जाने पर ससुरालियों ने उसे जबरन मायके भिजवा कर रुपए लाने के लिए कहा, ससुरालियों ने पति का इलाज नहीं कराया। पति नौशाद अली की चार जून 2023 को मौत हो गई। पति की मौत पर जब प्रार्थनी अपने माता-पिता के साथ ससुराल पहुंची तो उक्त लोग प्रताड़ित करने लगे और झगड़ा करते हुए रिश्तेदारों के सामने ही भगाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसका मेरे माता-पिता ने विरोध किया तो ससुर अनवर अली, सास आयशा, देवर आरिफ अली, ननद रिजवाना पत्नी बबलू निवासी भरथना इटावा, शबाना पत्नी अकरम अली निवासी असालतगंज थाना रसूलाबाद मारपीट करने पर आमादा हो गए और पांच लाख की मांग करने लगे। कई बार परिजनों के समझाने पर उक्त लोग नहीं माने तो पांच सितंबर को कदौरा थाने में ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन आरोपी को पकड़ने के लिए विवेचक द्वारा डीजल व गाड़ी के नाम पर सुविधा शुल्क की मांग की जा रही है।
पीड़िता के भाई रईस ने बताया कि विवेचक कुलवंत यादव द्वारा मांगी गई रकम पर एक बार उसने तीन हजार रुपए दे दिए थे, लेकिन उसने कोई कार्रवाई नहीं की। जब भी कार्रवाई के बारे में पूछा जाता है तो उससे फिर सुविधा शुल्क की मांग की जाती है। जिसकी शिकायत एसओ अजय कुमार सिंह से की थी, लेकिन उसके बाद भी विवेचक अपनी मनमानी करने पर उतारू हैं।

आरोप है कि गुरुवार को जब महिला ने हेल्पलाइन में फोन किया तो विवेचक उससे अभद्रता करने लगे। एएसपी असीम चौधरी का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी, अगर सही पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed