फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The truck got stuck in a pit and broke down, traffic jam lasted for two hours

Jalaun News: ट्रक गड्ढे में फंसकर हुआ खराब, दो घंटे लगा जाम

Fri, 30 Aug 2024 02:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Fri, 30 Aug 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
The truck got stuck in a pit and broke down, traffic jam lasted for two hours
आटा। मौरंग लादकर इटौरा की तरफ से आ रहा ट्रक आटा-इटौरा मार्ग पर आंबेडकर स्कूल के पास जाकर गड्ढे में फंसकर गुल्ला टूटने से फंस गया। जिससे करीब दो किलोमीटर तक जाम लग गया। दो घंटे बाद मिस्त्री को बुलाकर खराब ट्रक को ठीक कराया गया। तब जाकर बाधित यातायात बहाल हो सका।
विज्ञापन

गुरुवार दोपहर 12 बजे मौरंग लादने इटौरा की तरफ जा रहे ट्रक का गुल्ला आटा के आंबेडकर स्कूल के पास गहरे गड्ढे में जाकर टूट गया। करीब दो घंटे तक ट्रक बीच सड़क पर खराब होकर फंसा रहा। धीरे-धीरे वाहनों की लंबी लाइनें लगनी शुरू हो गई। सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन फंसने से दो किलोमीटर तक जाम लग गया। ट्रक चालक ने दो घंटे बाद मिस्त्री को बुलाकर गड्ढे में फंसे खराब ट्रक को सही कराया। तब जाकर यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन

पिछले एक साल से ज्यादा समय से भारी वाहनों का संचालन आटा-इटौरा मार्ग से किया जा रहा है। वाहनों के संचालन से आटा-इटौरा मार्ग पूरी तरह उखड़कर बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुका है। दो पहिया वाहन चालक भी इस मार्ग से आवागमन करने में कतराते हैं। आटा-इटौरा मार्ग पर आए दिन कोई न कोई वाहन गड्ढे में जाकर फंस जाता है। जिससे जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन-
जेसीबी भेजी गई है। एक किलोमीटर तक सड़क के गड्ढे भरवाए जा रहे हैं। जिससे वाहनों को आवागमन होता रहे। -ब्रजेंद्र कुमार संखवार, जेई लोकनिर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed