फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The temporary bridge of Satoh was washed away due to the strong flow of Nun, the Konch-Et road was blocked

Jalaun News: नून के तेज बहाव से सतोह का अस्थायी पुल बहा, कोंच-एट मार्ग ठप

Mon, 28 Jul 2025 01:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
The temporary bridge of Satoh was washed away due to the strong flow of Nun, the Konch-Et road was blocked
कोंच। नून नदी में तेज बहाव से शनिवार आधी रात ग्राम सतोह पर निर्माणाधीन पुल का अस्थायी पुल बह गया। इससे कोंच-एट मार्ग ठप हो गया। इससे 16 से अधिक गांवों का आवागमन तो प्रभावित होगा। साथ ही यहां से रोजाना गुजरने वाले तीन से साढ़े तीन हजार लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। लोगों की माने तो धीमी गति से पुल का निर्माण हो रहा है। दो साल के बाद भी निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका। पिछले साल भी अस्थायी पुल बहने से लोग महीनों परेशान हुए थे।
विज्ञापन


एट-कोंच-बंगरा-भीखेपुर स्टेट हाईवे बनने के बाद अभी भी पुलिया व पुल के निर्माण कार्य जारी हैं। ग्राम सतोह पर नून नदी के पुल का निर्माण कार्य भी दो साल से चल रहा है। जबकि पुल को हाईबे बनने के साथ ही पूरा हो जाना था। पुल निर्माण के कारण आवागमन बाधित न हो इसके लिए पीडब्ल्यूडी ने अस्थायी पुल बनाया था। वहीं, पिछले साल की तरह शनिवार की आधी रात अचानक नून नदी के तेज बहाव से अस्थायी पुल बह गया। इससे पूरी तरह से कोंच-एट मार्ग बंद हो गया। लोगों को रास्ता बदलकर लंबे रास्ते से आना-जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पिछले साल भी तेज बहाव से अस्थायी पुल बह गया था। इसके कारण लोगों को डेढ़ महीने समस्या का सामना करना पड़ा था। इसके बाद भी पीडब्ल्यूडी ने पुल के निर्माण कार्य पर ध्यान नहीं दिया। इससे इस साल भी लोगों के सामने समस्या खड़ी हो गई। उधर, अस्थायी पुल कटने से नदी का वहाब खेतों की तरफ हो गया और खेत लबालब होने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हरिकिशोर पटेल ने जेसीबी व ग्रामीणों की मदद से खेतों में तेज गति से जा रहे पानी को बंद कराया।



फोटो 11-नून नदी का अस्थायी पुल बह जाने के बाद निरीक्षण करतीं एसडीएम ज्योति सिंह। संवाद
एसडीएम ने किया निरीक्षण, कराया रूट डायवर्जन
रविवार की सुबह एसडीएम ज्योति सिंह ने नून नदी पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि अस्थायी पुल बहने से कोंच-एट मार्ग का रूट डायवर्जन किया गया है। छोटे वाहन ग्राम अंडा से विरगुवां व बैरागढ़ धाम होते हुए एट आ जा सकेंगे। बड़े वाहन कोंच-उरई से सोमई या कोंच-पिंडारी के रास्ते आ जा सकते हैं। एसडीएम ने आसपास के ग्राम प्रधानों को निर्देश दिए कि गांव में मुनादी कराएं कि ग्रामीण पशुओं को पानी के बहाव में न ले जाएं। एसडीएम ने पीडब्लूडी के एई नंदकिशोर को भी निर्देश दिए कि निर्माणाधीन पुल के दोनों तरफ साइन बोर्ड व रेडियम पट्टी लगाएं ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके। एई का कहना है कि जैसे ही नदी का बहाव कम होता है। अस्थायी पुल को आवागमन के लिए फिर से दुरुस्त कर दिया जाएगा।

इनसेट







पहूज नदी पुल पर भी बंद है बड़े वाहनों का प्रवेश
कोंच-कैलिया-सलैया-दबोह मार्ग पर ग्राम सलैया के पास पहूज नदी पुल के पास सड़क बारिश व नदी के तेज बहाव से क्षतिग्रस्त हो गई है। पिछले दिनों एसडीएम ने मौके निरीक्षण कर पुल पर बड़े वाहनों पर रोक लगा दी थी। कैलिया पुलिस बैरिकेडिंग लगाकर पिकेट कर रही है।

पुल की स्लेप पड़ गई है। उसको एक माह के बाद खोला जाएगा। जल्द ही उसे लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।



नंद किशोर , एई पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed