{"_id":"665608ceacb87f9e4608933d","slug":"the-temperature-reached-472-degrees-the-heat-of-the-sun-scorched-orai-news-c-224-1-ori1001-115256-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: 47.2 डिग्री पहुंचा तापमान, सूरज की तपिश ने झुलसाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: 47.2 डिग्री पहुंचा तापमान, सूरज की तपिश ने झुलसाया
Tue, 28 May 2024 10:09 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Tue, 28 May 2024 10:09 PM IST
विज्ञापन
उरई। मंगलवार को सूरज की किरणों से निकलने वाली आग ने लोगों को खूब झुलसाया। तापमान ने अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया। अभी तक मौसम का सबसे गर्म दिन मंगलवार रहा। सोमवार को जो तापमान 46.2 डिग्री था और मंगलवार को 47.2 डिग्री पहुंच गया।
सूरज की तेज किरणें मंगलवार को भी लोगों को झुलसाती रही। मंगलवार की सुबह तेज धूप से हुई। पूरे दिन तेज धूप लोगों को झुलसाती रही। तेज धूप के कारण सड़क पर निकलना मुश्किल हुआ। तेज धूप के कारण दोपहर में सड़क पर लोगों की आवाजाही कम रही। सड़कों पर निकलने पर लग रहा था कि आसमान से मानों आग सी गिर रही हो। दिनभर हवा भी खूब चली लेकिन हवा का रुख भी गर्म था। जिससे लोग झुलसते हुए दिखे। सुबह से ही गर्म हवाओं का दौर शुरू हो गया।धूप से बचने के लिए लोगों ने 50 कदम की दूरी भी रुक-रुक कर तय की।
सुबह दस बजे तक तापमान 43 डिग्री पहुंच गया था। 12 बजे के बाद तापमान बढ़ने लगा और लोग घरों में कैद हो गए। चारों तरफ सिर्फ जरूरी काम के लिए लोग बाजार में दिखे। शाम चार बजे तक गर्मी का सितम जारी रहा।