फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The scorpio riders ran away after the woman made noise

महिला के शोर मचाने पर स्कार्पियो सवार भागे

Sun, 31 Oct 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
The scorpio riders ran away after the woman made noise
कदौरा (जालौन)। थाना क्षेत्र ग्राम गरेही गांव में देर शाम स्कापियों में अपहरण कर ले जा रहे एक महिला व युवक ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास गुजर रहे ग्रामीण को देख स्कार्पियो सवार दोनों को छोड़कर मौके से भाग गए। ग्रामीणों ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले आई। पुलिस की पूछताछ में महिला बताया है कि उसने दूसरी शादी कर ली है और वह अपने देवर के साथ शनिवार देर शाम जिला हमीरपुर जा रही थी। रास्ते में पहले पति ने जबरन अगवा कर लिया था। गांव से गुजरने पर उसने शोर मचा दिया और ग्रामीणों ने उसे बचा लिया।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में विवाहिता ने बताया कि वह हमीरपुर जनपद के ललपुरा गांव की निवासी है। उसको स्कार्पियो से ले जाने वाला और कोई नहीं था। बल्कि उसका पहला पति और उसके साथी थे। उसने बताया कि उसकी पहली शादी थाना आटा के ग्राम बारा कुसमरा निवासी एक युवक के साथ 11 जून 2015 को हुई थी। पति शराब का लती था और अक्सर मारपीट करता था। जिससे परेशान हो कर उसने एक वर्ष पहले उसे छोड़कर मायके में रहने लगी। 15 दिन पहले माता पिता ने उसकी शादी ग्राम विदोखर छानी थाना बिंबार हमीरपुर निवासी युवक के साथ कर दी।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर वह अपने देवर के साथ बाइक से ललपुरा से विदोखर जा रही थी। तभी बंडे मवई के पास स्कार्पियो सवार लोगों ने बाइक को रोक कर उसे व देवर को स्कार्पियो से अगवा कर लिया। ये लोग हमदोनों को अपने गांव बारा कुशमरा ले जा रहे थे। तभी ग्राम गरेही के पास उसने शोर मचा दिया। तब ये लोग छोड़ कर भाग गए। महिला ने आरोप लगाया कि उक्त लोगों ने सोने की झुमकी, मंगलसूत्र, अंगूठी व 18 हजार रुपये भी छीन लिए है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्रनाथ यादव ने कहा कि घटना हमीरपुर जनपद की है उन्होंने बिंबार पुलिस को सूचना दे दी है। अभी तहरीर नहीं मिली है मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed