{"_id":"56f57d2f4f1c1b7b01f14e21","slug":"the-rush-of-passengers-at-the-bus-stand-and-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस स्टैंड व स्टेशन पर रही यात्रियों की भीड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस स्टैंड व स्टेशन पर रही यात्रियों की भीड़
ब्यूरो/अमर उजाला, उरई
Updated Sat, 26 Mar 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
बस स्टैंड व स्टेशन पर रही यात्रियों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई (जालौन)। त्योहार मनाने के बाद शुक्र वार को लोग लौटने के लिए साधन तलाशते रहे। इससे ट्रेनों से लेकर रोडवेज व प्राइवेट बसें तक यात्रियों से खचा-खच भरी रहीं। हालत यह रही कि बसों में भी लोगों को खड़े होकर ही सफर करना पड़ा। वाहनों की कमी से लोग घंटों स्टेशन व बस स्टैंडों पर इंतजार करते नजर आए। स्टेशन और बस स्टैंडों पर यात्रियों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
गैरजनपदों व राज्यों में रहकर काम-धंधा व नौकरी करने वाले लोग होली के त्यौहार पर घर आ गए थे। शुक्रवार को दूज पूजन होने के बाद यह लोग वापस जाने लगे। इससे लोगों को यात्रा करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। त्योहार मनाने के लिए घर आए लोग सुबह से ही स्टेशन व बस स्टैंडों पर पहुंच गए और अपने गंतव्य की ओर जाने वाले वाहनों का इंतजार करने लगे। इसका नतीजा यह रहा कि दिन भर बसें व ट्रेनें यात्रियों से खचाखच भरी रहीं। जैसे ही लोगों अपने गंतव्य की ओर जाने वाले वाहन नजर आए तो लोग पहले जगह पाने के लिए वाहनों की ओर दौड़ लगाते हुए दिखे।
विज्ञापन
शहर के कालपी बस स्टैंड, कोंच बस स्टैंड, जिला परिषद पर दिन भर यात्रियों की भीड़ लगी रही। वाहनों की कमी के चलते यात्रियों को घंटों इंतजार भी करना पड़ा। सबसे बुरा हाल ट्रेनों का रहा। पहले से ही खचा-खच भरकर आने वाले ट्रेन के जनरल डिब्बों में भी लोग अपने लिए जगह बनाने की मशक्कत करते रहे। हालत यह रही कि गेट तक पर खड़े होकर लोगों ने यात्रा की। हर किसी के अंदर समय से वापस अपने अपने ठिकाने पर पहुंचने की होड़ लगी रही। दिन भर यही क्रम चलता रहा।
विज्ञापन