फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The roof of the house burnt due to fire in the nest on the pole, two cattle died

Jalaun News: पोल पर लगे घोंसले में लगी आग से छप्पर जला, दो मवेशियों की मौत

Wed, 11 Jun 2025 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
The roof of the house burnt due to fire in the nest on the pole, two cattle died
कोंच। बरहल गांव में मंगलवार को पोल पर बने घोंसले में अचानक आग लग गई। घोंसला की चिंगारी नीचे छप्पर पर गिर गई। इससे उसके नीचे बंधे दो मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक भैंस झुलस गई। ग्रामीणों का कहना है कि सूचना देने के बाद भी दमकल टीम समय से मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन

कोंच तहसील के बरहल गांव निवासी छेदीलाल वर्मा के मकान के बाहर बिजली का पोल लगा हुआ है। इसमें पक्षियों ने अपना घोंसला बना लिया था। मंगलवार की दोपहर अचानक घोंसले में अचानक आग लग गई। इससे निकली चिंगारी छेदीलाल के मवेशी वाले हिस्से के छप्पर पर गिर गई। इससे छप्पर में आग लग गई। आग को देख वहां अफरातफरी मच गई और लोगों किसी तरह आग पर काबू पाया। ग्रामीणों का कहना है कि सूचना के बाद भी दमकल टीम समय से मौके पर नहीं पहुंची। इससे दो मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। एक भैंस बुरी तरह से झुलस गई। जेई अंकित साहनी का कहना है कि पोल से शॉर्ट सर्किट नहीं हुआ है। एसडीएम ज्योति सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी होते ही लेखपाल को मौके पर भेजकर रिपोर्ट मंगवाई है। आर्थिक सहायता दिलवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed