{"_id":"684c73fd1d18f804c00c1540","slug":"the-roadways-bus-going-from-orai-to-jaipur-will-go-via-rampura-madhogarh-orai-news-c-224-1-ori1005-130540-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: उरई से जयपुर जाने वाली रोडवेज बस रामपुरा, माधौगढ़ होकर जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: उरई से जयपुर जाने वाली रोडवेज बस रामपुरा, माधौगढ़ होकर जाएगी
विज्ञापन
उरई। उरई से जयपुर के बीच चलने वाली रोडवेज बस सेवा अब उरई, जालौन, माधौगढ़, रामपुरा, इटावा होकर जाएगी। दरअसल शेरगढ़ पुल पर काम के चलते पुल बंद किया जा रहा है। इस वजह से यह व्यवस्था की गई है।
माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन ने शेरगढ़ पुल के बंद होेने से रोडवेज बस सेवा को उरई रामपुरा के रास्ते संचालित करने की मांग की थी। इस पर शनिवार से रोडवेज बस सेवा नए रूट से संचालित होगी। इससे यात्रियों को खासी राहत मिलेगी। बता दें कि आठ जून को उरई से जयपुर के बस सेवा संचालित हुई थी। रोडवेज के एआरएम कमल किशोर आर्य ने बताया कि नए रूट पर समय सारिणी जारी कर दी गई है। उरई से सुबह 11 बजे जयपुर के लिए बस रवाना होगी। जयपुर रात 12: 15 बजे पहुंचेगी। वापसी में जयपुर से सुबह छह बजे उरई के लिए चलेगी। शाम 6:50 बजे उरई पहुंचेगी।
यात्रियों के किराये में होगी 47 रुपये की बचत
उरई से जयपुर के लिए वाया औरैया-इटावा का किराया 228 रुपये है। वहीं, रामपुरा होकर इसका किराया 181 लगेगा। क्योंकि इस रूट पर टोल प्लाजा नहीं है। इटावा और उसके आगे जाने वाले यात्रियों को 47 रुपये की बचत होगी।