फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The problem of traffic jam has become severe, thousands of people are troubled.

Jalaun News: जाम की समस्या हुई विकराल, हजारों लोग होते हैं परेशान

Sat, 04 Nov 2023 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
The problem of traffic jam has become severe, thousands of people are troubled.
उरई। शहर में जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। जिला जजी से लेकर इलाहाबाद बैंक चौराहे तक तकरीबन हर दिन जाम लगता है। सड़क के दोनों तरफ डिवाइडर होने के बाद भी जाम लग रहा है। इस कारण लोगों को दस मिनट के रास्ते में आधा घंटे से ज्यादा का समय गंवाना पड़ता है। सड़क पर आड़े तिरछे खड़े वाहन जाम का मुख्य कारण है।
विज्ञापन

दोपहर बाद स्कूल की छुट्टी होने के बाद जिला जजी से इलाहाबाद बैंक तक भीषण जाम लग जाता है। जाम में फंसकर हर दिन हजारों लोग परेशान होते हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। आसपास ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारी खड़े रहते हैं, लेकिन उन्हें जाम से कोई लेना देना नहीं होता है। सबसे ज्यादा समस्या घंटाघर चौराहे के पास होती है। दुकानदार आसपास वाहन खड़े करवाते रहते हैं, जिससे धीरे-धीरे जाम बढ़ जाता है। इस स्थान पर कभी लोगों को जाम से निजात नहीं मिली।
विज्ञापन


अवैध स्टैंड पर नकेल नहीं कस रहे जिम्मेदार

कालपी बस स्टैंड,जालौन बस स्टैंड,कोंच बस स्टैंड पर सालों से संचालित अवैध बस स्टैंड पर आज तक जिम्मेदार लगाम नहीं लगा पाए हैं। इससे जाम लग जाता है। सड़क किनारे वाहन खड़े करके सवारी भरने से भी रोजाना जाम लगता है। सबसे खराब स्थिति कालपी बस स्टैंड की जहां पर ट्रैफिक पुलिस के आधा दर्जन जवान भी खड़े रहते हैं। उसके बाद भी इन वाहनों पर रोक नहीं लग पा रही है। इसके साथ ही राजस्व को चूना भी लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed