फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The power crisis will continue for four days

चार दिनों तक रहेगा बिजली संकट

Tue, 19 Jul 2016 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Tue, 19 Jul 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
The power crisis will continue for four days
बिजली
बिजली संकट से जूझ रहे शहरियों को अभी चार दिन तक और इसी तरह समस्या का सामना करना पड़ेगा। कारण यह है कि कोंच नाका बिजली घर व कालपी रोड स्थित एक नंबर फीडर पर लाइन बढ़ाने का काम चल रहा है। इसके चलते यह समस्या आने वाले दिनों में भी बनी रहेगी। हालांकि काम पूरा होने के बाद शहरियों को फाल्ट की समस्या से काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


सोमवार से शहर की बिजली व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है। दिन भर बिजली गायब रहने और रात में थोड़ी-थोड़ी देर में कटौती होने से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। यही हाल आने वाले चार दिनों तक जारी रहेगा। बिजली विभाग द्वारा कोंच नाका बिजली घर व कालपी रोड स्थित एक नंबर फीडर पर लाइन बढ़ाने का काम किया जा रहा है। कोंच नाका पर
विज्ञापन


अभी दो लाइन हैं यहां पर चार लाइनें की जा रही हैं। जबकि कालपी रोड एक नंबर फीडर पर एक लाइन है जिसे डबल किया जा रहा है। इस कार्य की वजह से आगामी चार दिनों तक सुबह दस से शाम चार बजे तक बिजली कटौती रहेगी। इस कटौती से शहरियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। दिन की कटौती के साथ ही रात में भी अघोषित बिजली कटौती
विज्ञापन
विज्ञापन


जारी है। इसके चलते शहरियों की नींद भी पूरी नहीं हो पा रही है। इन दोनों फीडरों से आधे से अधिक शहर में बिजली की आपूर्ति होती है जो चार दिन तक प्रभावित रहेगी। इससे राजेंद्र नगर, तुलसी नगर, कोंच रोड, करसान रोड, रामनगर आदि मोहल्ले शामिल हैं। काम पूरा होने के बाद फाल्ट की समस्या में काफी कमी आ जाएगी। इस बारे में एसडीओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि लाइन बढ़ाने के काम में चार दिन का समय और लगेगा। इसके बाद रोस्टर के मुताबिक बिजली की सप्लाई शुरू हो जाएगी।


अभियान चलाकर काटे 32 कनेक्शन
मंगलवार को बिजली विभाग द्वारा चलाए गए चेकिंग अभियान में 32 बकायेदारों के कनेक्शन काट दिए गए। इन पर करी 17 लाख रुपए की बकायेदारी है। इसके अलावा दस घरों में मीटर भी बदले गए। एसडीओ धर्मवीर सिंह भी चेकिंग अभियान में शामिल रहे और वह सख्ती के साथ बकाएदारों के कनेक्शन कटवाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed