फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The moisture caused by the rain became the reason for the breakdown in the power station

Jalaun News: बारिश से आई नमी बन गई बिजलीघर में आई खराबी की वजह

Fri, 30 Aug 2024 04:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Fri, 30 Aug 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
The moisture caused by the rain became the reason for the breakdown in the power station
जालौन। उरई मार्ग स्थित बिजलीघर में जलनिकासी न होने से बारिश के चलते जलभराव हो जाता है। जलभराव के कारण गुरुवार रात अचानक बिजलीघर में नमी के कारण खराबी आ गई थी। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद खराबी सही की जा सकी, तब बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी। गुरुवार को अधिशासी अभियंता ने बिजलीघर का निरीक्षण कर जलभराव की समस्या का समाधान कराने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


उरई-जालौन मार्ग पर 33 केवी का बिजलीघर बना है। परिसर में उपखंड अधिकारी कार्यालय भी है। बिजलीघर व एसडीओ आफिस होने से कर्मचारियों व उपभोक्ताओं का आना जाना लगा रहता है। बिजलीघर के बाहर मुख्य मार्ग पर पिछले वर्ष नाला निर्माण होने से जलनिकासी की समस्या उत्पन्न हो गई है। नाला ऊंचा होने और बिजलीघर नीचा होने से पानी निकल नहीं पाता है।
विज्ञापन

बिजलीघर में छोटे बड़े ट्रांसफार्मर व मशीनें जमीन पर ही कुछ ऊंचाई पर लगी हैं। जिससे जलभराव होने पर पानी में करंट आने का डर बना रहता है। जलभराव व नमी के कारण बुधवार को बिजलीघर में रात करीब 11 बजे अचानक खराबी आ गई। खराबी आने के कारण लगभग दो घंटे नगर व ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप रही। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद खराबी को दूर किया जा सका। जिसके बाद सप्लाई शुरू हो सकी। नमी के कारण आई खराबी को देखते हुए अधिशासी अभियंता एमएन भारती ने गुरुवार को बिजलीघर का निरीक्षण किया और एसडीओ राम सुधार व जेई नवीन कुमार से समस्या के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed