फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The MLA got the test done in the health fair, diabetes turned out to be

स्वास्थ्य मेले में विधायक ने कराई जांच, मधुमेह निकली

Tue, 19 Apr 2022 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
The MLA got the test done in the health fair, diabetes turned out to be
कोविड-19की जांच कराते ब्लॉक कर्मी - फोटो : ORAI
मुहम्मदाबाद। ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने किया। पीएचसी प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. इदरीश मुहम्मद ने स्वास्थ्य मेले के संचालन के लिए क्रमबद्ध तरीके से परामर्शदाताओं के स्टाल लगवाए। डॉ. एके पांडेय ने 28 नेत्र रोगियों का परीक्षण कर दवा दी। उन्होंने विधायक की भी आंखों का परीक्षण किया। आंखों में खुजली की समस्या होने पर दवा डालने की सलाह दी।
विज्ञापन

सोमवार को लगे स्वास्थ्य मेले में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एसपी सिंह ने 23 बच्चों का इलाज किया। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रूबी ने 52 महिलाओं की परिवार नियोजन की काउंसलिंग कराई। नाक, कान, गला विशेषज्ञ डॉ. अजय कुमार ने 31 मरीज देखे। दांत के 35 रोगी आए। आयुर्वेद के डॉक्टर ने 48 मरीजों का इलाज किया गया। चार मरीजों की कैंसर स्क्रीनिंग की गई।
विज्ञापन

होम्योपैथी के डॉक्टरों ने 85 मरीजों का उपचार किया। 20 लोगों की एचआईवी जांच हुई। 70 लोगों को कोविड का टीका लगाया गया। इसके अलावा रक्तचाप के 52, गैर संचारी रोगों के 286, कुष्ठ के 20, टीबी के 8 रोगियों का उपचार किया गया। सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा ग्रामीण स्वास्थ्य मेले का लाभ उठाएं। कर्ज लेकर बीमारियों का इलाज न कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य के क्षेत्र में आयुष्मान गोल्डन कार्ड, जननी सुरक्षा, सरकारी अस्पतालों में निशुल्क उपचार जैसी कई सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने कहा कि जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की गई।
मरीजों को इलाज के लिए नहीं भटकना पड़ेगा। अस्पताल पहुंचने पर तुरंत उपचार मिलेगा। इस मौके पर एसीएमओ डॉ संजीव प्रभाकर, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद सिंह भी मौजूद रहे। संचालन एडीओ पंचायत बलबीर सिंह सेंगर ने किया।

स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ करने पहुंचे सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने अपनी जांच कराई। उनका शूगर लेवल 211 निकला। इस पर डॉक्टरों ने उन्हें परहेज की सलाह दी।

डकोर ब्लॉक परिसर में स्वास्थ्य मेले का फीता काटकर उद्घाटन करते विधायक गौरी शंकर वर्मा

डकोर ब्लॉक परिसर में स्वास्थ्य मेले का फीता काटकर उद्घाटन करते विधायक गौरी शंकर वर्मा- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed