{"_id":"57b9e4cd4f1c1bc765d4f2ed","slug":"the-meeting-convened-by-indrajit-descended-sp-workers","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंद्रजीत ने बुलाई बैठक, उमड़े सपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंद्रजीत ने बुलाई बैठक, उमड़े सपाई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Sun, 21 Aug 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के जिला संगठन में बदलाव के बाद नवनियुक्त जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह यादव ने पहली बैठक रविवार को पार्टी कार्यालय पर आहूत की तो बड़ी संख्या में सपाई उमड़ पड़े। इसमें बड़ी संख्या में वरिष्ठ व युवा कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। बैठक में मिशन 2017 के साथ ही हाल के दिनों में होने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव को लेकर भी
चर्चा की गई। पार्टी कार्यालय पर सबसे पहले कार्यकर्ताओं ने नए जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह यादव का फूलमालाओं से स्वागत किया। इसके बाद जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी हाईकमान द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा के साथ निर्वाह किया जाएगा। कार्यकर्ताओं का सम्मान ही मेरा सम्मान है। इसलिए किसी भी हाल मे कार्यकर्ताओं के सम्मान को ठेस नहीं लगने
दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले की खराब सड़कें बड़ी समस्या हैं। इस बारे में मुख्यमंत्री को अवगत करा दिया है। उनसे समस्या जल्द दूर होने का भरोसा मिला है। कहा कि कार्यकर्ता निराश न हों और पूरे मनोयोग से मिशन 2017 की तैयारी में जुटें। जो अधिकारी सपा के कार्यकर्ताओं की नहीं सुनते। उनकी सूची बनाकर शासन को भेजी जाएगी और उन्हें जिले से
विज्ञापन
बाहर भेजने का काम किया जाएगा। पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी, एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरंजन, आनंद यादव, प्रदीप दीक्षित, राधेलाल गुप्ता, केशवेंद्र सिंह जूदेव, नवाब सिंह यादव, वीरेंद्र यदव, सदर विधायक दयाशंकर वर्मा, विष्णुपाल सिंह नन्नू राजा, लाखन सिंह आदि ने भी बैठक को संबोधित किया। इस मौके पर नरसिंह दास गुप्ता एडवोकेट, संदीप गहोई,
इंतखाब आलम, संजय साहनी, पूर्व महिला जिलाध्यक्ष रश्मि भारद्वाज, सभासद जयशंकर द्विवेदी, अमित राजावत, जीतू चंदेल, सलमान सिद्दीकी, अशोक राठौर, राजीव शर्मा, उमा जखौली, दीपराज गुर्जर, धीरेंद्र अग्रवाल, कमर अमद, दिनेश जैसारी आदि मौजूद रहे। बैठक का संचालन महेश द्विवेदी ने किया।