फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The landlord threw out the post office's goods for not paying the rent

Jalaun News: किराया न देने पर मकान मालिक ने तो डाकघर का सामान बाहर फेंका

Sun, 23 Mar 2025 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
The landlord threw out the post office's goods for not paying the rent
कदौरा। उपडाकघर का किराया न देने पर मकान मालिक ने पुलिस की मौजूदगी में सामान सड़क पर फेंक दिया। 80 रुपये प्रति माह किराया तय हुआ था, लेकिन इसके बाद भी 19 वर्षों से किराया नहीं दिया रहा था। उपडाकपाल मकान मालिक से मोहलत मांगते रहे, लेकिन उन्होंने नहीं सुनी।
विज्ञापन

नगर के बावनी स्टेट के नाम से वर्ष 1964 में उपडाकघर बबीना गांव निवासी अजीत निगम के मकान में शुरू किया गया था। शुरुआती समय में किराया मात्र 30 पैसे प्रतिमाह तय किया गया था। वर्ष 2006 में इसे बढ़ाकर 80 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया। इसके बाद उपडाकघर की ओर से किराया नहीं दिया गया। इसकी शिकायत उसने कई बार की। कोई सुनवाई नहीं हुई। मकान मालिक ने कोर्ट में याचिका दायर की। मकान खाली कराने और बकाया किराया दिलाने की अपील की गई।
विज्ञापन

अदालत ने डाक विभाग को नोटिस जारी कर किराया जमा करने का निर्देश दिए, लेकिन विभाग के वकील बार-बार समय मांगते रहे। 11 मार्च को अदालत ने एसपी को मकान खाली कराने का आदेश दिया। शनिवार को पुलिस की मौजूदगी में मकान मालिक ने उपडाकघर का सारा सामान सड़क पर फेंक दिया। सभी ग्राहक बाहर निकल आए और कर्मचारियों से पूछताछ करनेे लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपडाकघर के अधिकारी के अनुसार करीब 70 गांव जुड़े हैं। 70 हजार आरडी, 60 हजार एफडी, एक लाख आईपीपी, 30 हजार एसएसवाई योजना, 60 हजार खाता धारक हैं। यहां से प्रतिदिन 60 से 70 लाख रुपये का लेनदेन होता है। लिपिक संजीव कुमार ने बताया कि सभी वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। साथ ही नई जगह तलाशने की प्रक्रिया कर दी गई है।

ग्राहकों पड़े असमंजस में, अधिकारियों ने समझाया
उपडाकघर के अंदर शनिवार को करीब 25 ग्राहक अंदर थे और लेनदेन कर रहे थे। मकान मालिक पुलिस के साथ वहां पहुंचा। सामान उठाकर सड़क पर फेंकने लगा। इस पर ग्राहक भी बाहर आ गए और तमाशा देखने लगे। इस बीच कई ग्राहक यह सोच में पड़ गए कि उनका लाखों रुपये डाकघर में जमा है, उसका क्या होगा। अधिकारियों ने उन्हें समझाया कि उपडाकघर को दूसरी जगह जल्द ही शिफ्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed