{"_id":"57d98f744f1c1bef30d490eb","slug":"the-idol-immersion-procession-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोभायात्रा निकालकर किया प्रतिमा विसर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोभायात्रा निकालकर किया प्रतिमा विसर्जन
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Wed, 14 Sep 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
शोभायात्रा में शामिल गणेश प्रतिमा।
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को कोंच क्षेत्र में स्थापित की गईं गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। पंडाल स्थल पर सुबह पूजा अर्चना के बाद नगर में शोभायात्रा निकाली गई। जो नगर के विभिन्न इलाकों से होकर गुजरी। इसके बाद गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान अबीर गुलाल उड़ाया गया और युवा डीजे की धुनों पर थिरकते नजर आए। बुधवार सुबह
गणेश प्रतिमाओं की आरती के बाद उनकी शोभायात्रा शुरू हुई। चंदकुआ के गणपति के साथ आकाश अग्रवाल, रामजी पाटकार, अमन, अमित राठौर, गुड्डू, लकी, अन्नू आदि मौजूद रहे। सुभाषनगर की प्रतिमा के साथ सागर, शिवम, आशू, पटेलनगर के गणपति के साथ शिवी यादव, मोनू यादव, अनिल झा के गणपति के साथ सविनय, अविनय, शैलेन्द्र सोनी, सुंदरम,
नितिन, ऋषभ झा आदि मौजूद रहे। लगभग दर्जन भर प्रतिमाओं की शोभायात्रा स्टेट बैंक, लवली चौराहा, नईबस्ती, सागर चौकी, चंदकुआ से नक्टी माता होकर धनुताल पहुंची जहां उनको नम आंखों से विदाई दी गई। शोभायात्रा में कोतवाल मनवीर सिंह, एसएसआई अजय कुमार सिंह, दरोगा विनोद कुमार त्रिपाठी, विक्रम सिंह आदि भारी पुलिस बल के साथ शोभायात्रा में मौजूद रहे, पीएसी बल को भी लगाया गया था।