फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The honorarium of two Panchayat secretaries was deducted and a notice was issued to the sanitation worker.

Jalaun News: दो पंचायत सचिवों का मानदेय काटा, सफाई कर्मचारी को नोटिस

Thu, 25 Sep 2025 02:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
The honorarium of two Panchayat secretaries was deducted and a notice was issued to the sanitation worker.
माधौगढ़। एडीओ पंचायत ने बृजेंद्र प्रताप त्रिपाठी ने बुधवार को तीन ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण किया। दो पंचायत सहायकों के गैरहाजिर मिलने पर मानदेय काटने के निर्देश दिए। पंचायतघर गोहन के परिसर में घास खड़ी होने पर नाराजगी जताते हुए सफाई कर्मचारी को नोटिस जारी किया गया। साथ ही तीनों पंचायत में नियुक्त सचिवों को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

एडीओ पंचायत बृजेंद्र प्रताप त्रिपाठी ने बुधवार दोपहर 11 बजे सचिवालय ईंटों का औचक निरीक्षण किया। सचिवालय का ताला बंद था। पंचायत सहायक शालिनी बिना छुट्टी के बाद नदारद थीं। एडीओ पंचायत ने पंचायत सहायक शालिनी का एक दिन का मानदेय काटने के निर्देश दिए। वही, पंचायत सचिव उदय नारायण दोहरे को कारण बताओ नोटिस जारी किया। इसके बाद एडीओ पंचायत घर गोहन पहुंचे। पंचायत घर के परिसर में घास खड़ी होने पर सफाई कर्मचारी रामप्रकाश से नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

एडीओ पंचायत ने सफाई कर्मचारी रामप्रकाश व पंचायत सचिव पवन तिवारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया। इसके बाद एडीओ पंचायत पंचायत घर कासिमपुर का निरीक्षण किया। पंचायत सहायक शिवपाल कुशवाहा बिना छुट्टी के गायब थे। एडीओ पंचायत ने मानदेय काटने के निर्देश दिए। पंचायत सचिव शिवसागर अवस्थी को कारण बताओ नोटिस जारी किया। एडीओ पंचायत के निरीक्षण और कार्रवाई से कर्मचारियों में खलबली मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed