फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The fire in the kutcha house due to the spark of the stove reduced the household to ashes

Jalaun News: चूल्हे की चिंगारी से कच्चे घर में लगी आग से गृहस्थी राख

Sun, 15 Dec 2024 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 15 Dec 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
The fire in the kutcha house due to the spark of the stove reduced the household to ashes
कदौरा/उरई। चूल्हे से उठी चिंगारी से घर के छप्पर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे कच्चे घर को चपेट में ले लिया। ग्रामीण आग पर काबू पाते तब तक गृहस्थी, नकदी व फोन जल गया।
विज्ञापन

कदौरा क्षेत्र के जैसकपुर गांव निवासी किसान हरिप्रकाश के कच्चे घर में शनिवार रात आग लग गई। जिससे तीन क्विंटल गेहूं, बीस किलो चावल, दस किलो दाल, दस किलो सरसों का तेल, रजाई गद्दे, 15 हजार रुपये नकद व अन्य गृहस्थी का सामान जल गया।
विज्ञापन

हरिप्रकाश ने बताया कि उसकी पत्नी घर पर नहीं थी। बेटी प्रियदर्शनी ने चूल्हे पर खाना बनाया और आग बुझाए बिना सो गई। देर रात चूल्हे की चिंगारी से छप्पर में आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया। लपटॆे उठती देख घर में चीख पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। तब तक गृहस्थी का एक लाख का सामान जलकर राख हो गया। एसडीएम कालपी सुशील कुमार ने कहा कि लेखपाल से नुकसान की जांच कराकर मदद दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed