फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The farmer's son can become a state Niranjan Jyoti CM-

किसान का बेटा भी बन सकता है प्रदेश का सीएम- निरंजन ज्योति

Wed, 15 Feb 2017 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Wed, 15 Feb 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
The farmer's son can become a state Niranjan Jyoti CM-
आयोजित जनसभा को संबोधित करती केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति। - फोटो : अमर उजाला
देवकली में भाजपा की सभा में बुधवार को केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि पार्टी में चेहरों की कमी नहीं है। भाजपा की सरकार बनने पर किसान का बेटा भी प्रदेश का सीएम बन सकता है। यहां परिवारवाद की कोई जगह नहीं है। कांग्रेस सपा गंठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लूट का गंठबंधन है। एक प्रदेश तो दूसरा देश को लूटने का काम करेगा।
विज्ञापन


कल्याण सिंह सरकार के बाद से सभी दलों ने यूपी को लूटने का ही काम किया है। जवाहरबाग, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के दंगे भी सपा की देन हैं।  राहुल गांधी को खाट लेकर घूमने का सही मतलब तक नहीं पता है। उन्होंने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने पर न सिर्फ बुंदेलखंड पैकेज के लिए अलग से बजट बनेगा बल्कि अन्ना पशु की समस्या भी खत्म कराई जाएगी।
विज्ञापन


ब्लाक एवं न्याय पंचायत स्तर में गोशाला स्थापित कराई जाएंगी। इसके अलावा किसानों के कर्ज माफ होंगे और बिजली के बिलों में रियायत की जाएगी। क्षेत्रीय दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोगों ने वोट काटने के लिए अपने दल बना रखे हैं। इस मौके पर सांसद भानू प्रताप वर्मा और प्रत्याशी नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed