{"_id":"5c63176ebdec22738442b31a","slug":"the-farmer-s-death-in-the-gutted-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आए किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आए किसान की मौत
Wed, 13 Feb 2019 12:34 AM IST
gaurav gaurav
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Published by: gaurav gaurav
Updated Wed, 13 Feb 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
current
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
सिरसाकलार थाना क्षेत्र के लहर कनार निवासी किसान बुद्ध सिंह (50) पुत्र भूरे यादव मंगलवार की दोपहर 3 बजे खेत में खड़ी फसल में खाद डाल रहा था। तभी खेत के बीच से निकली हाईटेंशन लाइन के खंभे में लगे स्पोर्टिंग तार में करंट आ रहा था। जिसकी चपेट में आकर किसान बेहोश होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन
आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान दौड़े और परिजनों को सूचना देकर तार को अलग किया। परिजन जानकारी होने पर उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुठौंद लाए। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत से घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि मृतक किसान के कोई संतान नहीं है। किसान के पास पांच बीघा जमीन है। थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन