फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The family members kept sleeping, the thieves crossed the goods worth lakhs

Jalaun News: सोते रहे घरवाले, चोरों ने लाखों का माल किया पार

Sat, 08 Apr 2023 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 08 Apr 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
The family members kept sleeping, the thieves crossed the goods worth lakhs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उरई। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के गहने व रुपये समेत चार लाख का माल पार कर दिया। सुबह जब परिजनों ने टूटा ताला देखा तो घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लहरिया पुरवा निवासी बलराम साहू ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह तीन अप्रैल को परिवार के साथ सो रहे थे, तभी चोर उनके घर में घुसे चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर डेढ़ लाख रुपए और सोने-चांदी के जेवर लेकर वहां से भाग गए। सुबह जब परिजन जागे तो अलमारी का ताला टूटा देख उन्होंने शोर मचाना शुरू किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन



गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज
उरई। कुठौंद थाना पुलिस को तहरीर देते हुए मथुरा के कोसी कला थाना क्षेत्र के कृष्णा धाम कालोनी निवासी बच्चू सिंह ने बताया कि क्षेत्र के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर उसके भाई का ट्रक खराब हो गया। जिसका वह पहिया बदलने लगा। इसी दौरान वहां से गुजर रहे अज्ञात ट्रक चालक ने उसको टक्कर मार दी। जिससे उसका भाई श्रीचरण गंभीर रूप से घायल हो गया। जहां अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट के दो मामलों में 11 पर रिपोर्ट
उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र के उमरारखेरा निवासी चंद्रभान वर्मा ने कोतवाली पुलिस को बताया कि मोहल्ले के ही राजबहादुर ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर उसकी बहू के साथ गाली गलौज कर मारपीट की धमकी दी। वहीं शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मैकेनिक नगर निवासी राम शरण सिंह शहर के अजनारी रोड स्थित कृष्णा धाम के पीछे रहने वाले राहुल यादव ने अपने चार साथियों व तीन अज्ञात लोगों के साथ एक राय होकर उसके साथ मारपीट की। जब उसने इसका विरोध किया किया तो उक्त लोगों ने जान से मारपीट धमकी दी। पुलिस ने दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।(संवाद)।


पति समेत छह ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट
उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र के जसपुरा निवासी पूनम देवी ने कोतवाली पुलिस को बताया कि झांसी जिले के चिरगांव निवासी उसके पति अर्जुन सिंह व छह अन्य लोगों ने उसको मानसिक रूप से परेशान कर गाली गलौज की। जब उसने इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने उससे तीन लाख रुपये और एक बाइक की मांग की। जिस पर महिला ने मना कर दिया। तो ससुराली जनों ने उसको और उसके रिश्तेदारों को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed