फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The face of the dilapidated Amrit Sarovars will be beautified

Jalaun News: संवरेगी बदहाल अमृत सरोवरों की सूरत

Sun, 30 Jul 2023 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 30 Jul 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
The face of the dilapidated Amrit Sarovars will be beautified
कदौरा। आजादी के अमृत वर्ष पर ब्लॉक क्षेत्र की हर ग्राम पंचायत में अमृत सरोवर बनाने की योजना है। अभी तक दो दर्जन से अधिक अमृत सरोवर पूरे हो चुके है। इनमें कई बदहाल पड़े हैं। तो कई बजट के अभाव में अधूरे हैं। इधर स्वतंत्रता दिवस पर मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम की शुरुआत की जानी है। 9 अगस्त से 15 अगस्त तक गांवों में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने आजादी के अमृत वर्ष के अवसर पर मिट्टी को नमन, वीरों का वंदन के संदेश के साथ मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। 9 से 15 अगस्त तक के इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री की ओर से तय किए गए। पंच प्रण के प्रति गांव व शहर के लोगों को संकल्पबद्ध किया जाएगा। वसुधा वंदन करते हुए पौधे लगाए जाएंगे। वीरों के वंदन के भाव के साथ स्वाधीनता संग्राम सेनानियों, अमर शहीदों के परिजनों को सम्मान किया जाए।
विज्ञापन

अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम ग्राम पंचायत स्तर पर अमृत सरोवर व ग्राम पंचायत भवन पर आयोजित होना है। अमृत सरोवर से मिट्टी लेकर कलश यात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान कहीं पर किसी अमृत सरोवर में साफ-सफाई व किसी अन्य संसाधन का अभाव है। तो उसे जल्द कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed