फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The elder brother had murdered the younger brother, he had an illicit relationship with his daughter-in-law.

Jalaun News: बड़े भाई ने की थी छोटे की हत्या, बहू के साथ थे अवैध संबंध

Sat, 03 Jan 2026 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
The elder brother had murdered the younger brother, he had an illicit relationship with his daughter-in-law.
जालौन। कोतवाली क्षेत्र के खर्रा गांव में हुए हत्याकांड का पुलिस ने शनिवार को पर्दाफाश कर दिया है। बहू से अवैध संबंध के चलते बड़े भाई ने ही अपने छोटे भाई की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या की थी। हत्या के बाद राज छिपाने के लिए बहू से ही छोटे भाई के दोस्तों के खिलाफ झूठी हत्या की प्राथमिकी भी दर्ज करवाई थी। पुलिस ने आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन




30 दिसंबर 2025 को कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खर्रा निवासी युवक का शव गांव के बाहर पुलिया के नीचे पानी में रक्तरंजित पड़ा मिला था। मृतक की पत्नी ने गांव के ही छोटेलाल और श्यामाचरण पर पति के सिर में कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या करने का आरोप लगाया था। पत्नी ने पुलिस को बताया था कि पति 29 दिसंबर को गांव में ही निमंत्रण में गए थे। शाम को फोन किया तो उन्होंने खाना खाकर देर रात तक घर आने की बात कही थी लेकिन सुबह हत्या की खबर मिली।
विज्ञापन


पुलिस हत्या के मामले में संदिग्धों से पूछताछ कर रही थी। पूछताछ में पुलिस को बड़े भाई पर शक हुआ था। सीओ शैलेंद्र बाजपेई ने बताया कि जब पुलिस ने बड़े भाई पर सख्ती की तो उसने बताया कि उसकी शादी नहीं हुई थी। उसका छोटा भाई अपने हिस्से की जमीन बेच चुका था और नशे का आदी था। उसका घर भी गिर गया था। उसने भाई और उसकी पत्नी को अपने घर में रहने के लिए जगह दी थी। इसी दौरान उसकी नजदीकियां बहू से हो गई थीं। दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या से करीब एक सप्ताह पहले छोटे भाई ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इस पर दोनों में विवाद भी हुआ था तभी से वह हत्या की फिराक में था। 29 दिसंबर को गांव में निमंत्रण था। जब वह निमंत्रण में शामिल होकर घर पहुंचा तो पता चला कि छोटा भाई घर नहीं पहुंचा था। इस पर वह कुल्हाड़ी लेकर घर से निकला था। रास्ते में पता चला कि हरनारायण शराब ठेके के पास पुलिया पर लेटा है। वहां पहुंचकर कुल्हाड़ी से छोटे भाई के सिर व गर्दन पर वार करके उसकी हत्या कर दी और शव को पुलिया के नीचे पानी में डाल दिया था।
वहां से लाैटकर घर आने पर भूसे के ढेर में कुल्हाड़ी छिपा दी थी। रक्त लगे कपड़ों को धो दिया था लेकिन जूते धोने का समय नहीं मिला था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, कपड़े और जूते बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।







भाई की हत्या करने के बाद देखा था आर्केस्ट्रा

हत्यारोपी भाई ने बताया कि हत्या करने के बाद किसी को उस पर शक न हो इसलिए वह गांव में आयोजित आर्केस्ट्रा प्रोग्राम में चला गया। वहां कुछ देर गीतों का आनंद लिया था। इसके बाद वह घर चला गया।






भाई के दोस्तों के खिलाफ लिखाई थी प्राथमिकी

हत्यारोपी भाई ने बताया कि भाई के छोटेलाल व श्यामाचरण पक्के दोस्त थे। तीनों साथ बैठकर खाते पीते थे। उसने कई बार भाई से दोस्ती छोड़ने के लिए कहा लेकिन वह नहीं माना। हत्या के बाद उसने सोचा था कि दोनों को फंसा देगा इसलिए उसने बहू को बहकाकर छोटेलाल और श्यामाचरण के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। सीओ शैलेंद्र बाजपेई ने बताया कि छोटेलाल और श्यामाचरण के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं मिले। दोनों को छोड़ दिया गया है।








एक सप्ताह पहले ही बना ली थी योजना

हत्यारोपी ने बताया कि एक सप्ताह पहले जब भाई ने उसे और बहू को आपत्तिजनक हालत में देखा था तभी उसने हत्या की योजना बना ली थी। सोचा था कि भाई की माैत के बाद वह बहू को पत्नी बनाकर साथ रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed