फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The DRM has taken cognizance and sought information regarding the incident from the GRP and RPF.

Jalaun News: डीआरएम ने लिया संज्ञान, जीआरपी और आरपीएफ से मांगी गई घटना की जानकारी

Tue, 20 Oct 2026 02:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
The DRM has taken cognizance and sought information regarding the incident from the GRP and RPF.
उरई। झांसी-कानपुर रेलखंड के एरच रोड स्टेशन पर शनिवार को महिला दरोगा से छेड़छाड़ के आरोप के बाद मेमू को 46 मिनट तक रोकने के मामले में रेलवे ने जांच शुरू कर दी है। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने घटना का संज्ञान लेते हुए मंडल सुरक्षा बल के अधिकारियों से जानकारी लेने को कहा है।
विज्ञापन

झांसी से कानपुर जा रही मेमू ट्रेन में सफर कर रही महिला दरोगा ने एक यात्री पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। इसके बाद ट्रेन को रोक दिया गया। आरोप है कि इस दौरान दो बार चेन पुलिंग की गई और चालक से ट्रेन न चलाने को कहा गया। साथ ही इंजन के सामने रेलवे ट्रैक पर खड़े होने की बात भी सामने आई है। मामले की जांच जीआरपी और आरपीएफ कर रही है।
विज्ञापन

मेमू के 46 मिनट तक खड़े रहने से एट, उरई, कालपी, पुखरायां और कानपुर जाने वाले यात्रियों को परेशानी हुई थीं। ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब एक घंटे की देरी से कानपुर पहुंची। इससे लखनऊ, प्रयागराज और दिल्ली की ओर जाने वाली दूसरी ट्रेनों को पकड़ने वाले यात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीआरपी थानाध्यक्ष हेमंत सोलंकी ने बताया कि महिला दरोगा की तहरीर पर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, मंडल रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों ने भी जीआरपी और आरपीएफ से घटना की जानकारी मांगी है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed