फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The Constitution requires social inequalities

सामाजिक विषमताएं दूर करने के लिए संविधान जरूरी

Sat, 26 Nov 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sat, 26 Nov 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
The Constitution requires social inequalities
मुहम्मदाबाद में संविधान के जनक डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित करते अधिकारी व ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
संविधान दिवस पर फकीर चंद्र सेवा समिति व डिग्निटी फाउंडेशन के तत्वावधान में बैठक आयोजित की गई। इसमें बताया गया कि सामाजिक, आर्थिक व शैक्षणिक विषमताएं दूर करने के लिए संविधान पर अमल जरूरी है। मोहल्ला बघौरा में हुई बैठक में बत्तूलाल चारवी ने सभी को संविधान दिवस पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि आजादी के 70 वर्ष बाद आज भी
विज्ञापन


अधिकांश गरीब लोग सामाजिक न्याय और आर्थिक बराबरी को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। वहीं, शिक्षा के अधिकार से आज भी समाज का एक वर्ग वंचित दिखाई देता है। समाजसेवी किशोरीलाल ने कहा कि लोगों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने की जरूरत है। आज के दिन बाबा साहब ने भारतीय संविधान को देश को अर्पित करते हुए कहा था
विज्ञापन


कि देश के प्रत्येक व्यक्ति को राजनीतिक स्वतंत्रता तो मिल गई लेकिन सामाजिक, आर्थिक व शैक्षणिक विषमताएं दूर करने के लिए संविधान पर अमल जरूरी होगा। इस मौके पर बाला प्रसाद एट, रामजी वन, मंगल तीतरा, प्रमोद, संजय, भग्गूलाल वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणांचलों में भी हुए कार्यक्रम
ग्रामीणांचलों में संविधान दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इसमें ब्लॉक डकोर के दर्जनों गांवों में सरकारी कर्मचारियों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प चढ़ा ग्रामीणों को संविधान के बारे में बताया। शनिवार को विकास खंड डकोर के गांव चिल्ली, डकोर, कुसमिलिया, मुहाना, मकरेछा, ऐरी-रमपुरा में भारत के संविधान जनक डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र

पर एडीओ पंचायत बलबीर सिंह सेंगर, सचिव रमेश उदैनियां एवं ग्राम प्रधान रानी देवी, सुनीता तिवारी, दिनेश दिवाकर आदि ने अपने-अपने गांवों में कार्यक्रम किया। इस दौरान


संविधान दिवस को धूमधाम से मनाया। इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों को संविधान के बारे विस्तृत जानकारियां भी दीं। इस मौके पर ओमकार सिंह पाल, विक्रम सिंह, कुंवारलाल दादी, सुंदरलाल, महिपाल सिंह, राम सिंह, प्रेमनारायण आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed