फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The closure of cow shelters has left stray cattle troubling farmers.

Jalaun News: गोशाला बंद होने से अन्ना मवेशी कर रहे किसानों को परेशान

Tue, 04 Nov 2025 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
The closure of cow shelters has left stray cattle troubling farmers.
जालौन। सहाव गांव में चार माह से गोशाला बंद होने से फसल की बोआई के बाद किसान अन्ना जानवरों के चलते परेशान हैं। क्षेत्र के ग्राम सहाव निवासी किसान प्रशांत त्रिपाठी, अभिमन्यु, प्रहलाद, सुनील, मोहित, आजाद, आशीष त्रिपाठी, धर्मेंद्र मिश्रा, प्रताप, विनय कुमार, कन्हैया, देवेंद्र, कुंजबिहारी, आशू, सुनील, देवेंद्र ने डीएम राजेश पांडेय को शिकायती पत्र भेजी है। इसमें लिखा कि लगभग चार माह पूर्व बारिश शुरू होते ही गांव की गोशाला में पानी भरने से दलदल हो गया था। इससे गोशाला में बंद पशु परेशान थे। पशुओं की परेशानी को देखते हुए ग्राम प्रधान, सचिव व किसानों की सहमति से पशुओं को छोड़ दिया गया था। तबसे ही गोशाला का संचालन बंद है। गोशाला बंद होने से गांव में अन्ना पशु बढ़ गए हैं। खेतों में बुआई होने के बाद अन्ना पशु खेतों में घुसकर नुकसान कर रहे हैं। वह एडीओ पंचायत, ग्राम प्रधान व सचिव से भी मांग कर चुके हैं लेकिन अभी तक गोशाला का संचालन शुरू नहीं हो सका है। इस बाबत बीडीओ गणेश कुमार ने बताया कि गोशाला में जाली आदि बनवाने का काम चल रहा है। काम पूरा होते ही गोशाला को शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed