{"_id":"57891bf64f1c1b1b0814050a","slug":"the-city-will-receive-24-hours-of-pure-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर को मिलेगा 24 घंटे शुद्ध पानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर को मिलेगा 24 घंटे शुद्ध पानी
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Fri, 15 Jul 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
Water
केंद्र सरकार की अमृत योजना के तहत अब उरई में जल्द ही 24 घंटे शुद्ध पानी की आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए शहर में तीन दर्जन नए ट्यूबवेल लगाए जाएंगे। इनके अलावा आधा दर्जन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट भी लगाए जाएंगे जिनसे शुद्ध हुआ पानी शहर में आपूर्त किया जाएगा। नगर पालिका की एक बैठक के दौरान यह जानकारी पालिका के अधिशासी अभियंता रविंद्र कुमार ने दी। ईओ ने बताया कि अमृत
योजना के तहत शहर में कुल 35 नए ट्यूबवेल लगाए जाएंगे जिनके लगने के बाद शहर में कुल ट्यूबवेलों की संख्या 63 हो जाएगी। जलापूर्ति के लिए शहर को छह जोनों में बांटा जाएगा। इन सभी जोनों में एक एक वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जाएगा। यह 24 घंटे काम करेगा और इससे शुद्धिकृत हुए पानी की आपूर्ति शहर में 24 घंटे की जाएगी। ईआ ने बताया कि जलापूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने की ओर भी
नगर पालिका का ध्यान है। इस क्रम में नगर पालिका शहर के छह जोनों में करीब 297397 मीटर लंबी पानी की पाइप लाइनों को बिछाएगा। इससे पानी की आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी।