फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The car of devotees returning after immersing the idol collided with a dumper, killing eight people including a storyteller.

Jalaun News: प्रतिमा विसर्जित कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार डंपर में घुसी, कथा वाचक समेत आठ की मौत

Tue, 05 May 2026 02:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
The car of devotees returning after immersing the idol collided with a dumper, killing eight people including a storyteller.
उरई/कालपी। अयोध्या से ललितपुर के महरौनी लौट रही श्रद्धालुओं की तेज रफ्तार कार सोमवार सुबह कालपी के चौरासी गुंबद के पास आगे जा रहे डंपर में जा घुसी। कार सवार दस में से आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि दो घायलों को गंभीर हालत में कानपुर के हैलट रेफर किया गया है। हादसे की वजह 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार और कार चालक को झपकी बताई जा रही है। पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

ललितपुर जिले के महरौनी थाना व कस्बा के खरवाचो का पुरा टीकमगढ़ रोड निवासी स्वामी प्रसाद तिवारी (68), शशिकांत तिवारी (49), कृष्णकांत नायक (40), कथा वाचक मनोज भोडले (39), देशराज नामदेव (38), उमेश तिवारी (24), हरिहर मोहन तिवारी (53), अंशुल तिवारी (22), ब्रजभूषण तिवारी (47), दीपक तिवारी उर्फ शिवानंद (26) टवेरा कार से सवार होकर शनिवार की रात करीब 9 बजे खंडित रामजानकी की प्रतिमा को विसर्जित करने अयोध्या के सरयू नदी में गए थे। प्रतिमा विसर्जित करने के बाद सोमवार की भोर सभी लोग कार से घर लौट रहे थे। सुबह करीब पांच बजकर 45 मिनट पर उनकी कार कालपी कोतवाली क्षेत्र के चौरासी गुंबद के पास पहुंची कि चालक शशिकांत तिवारी को झपकी आ गई।
विज्ञापन

करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही कार का वह संतुलन खो बैठे। कार आगे जा रहे डंपर में जा घुसी हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को सीधा करवाया और सभी को बाहर निकाला। हादसे में स्वामी प्रसाद तिवारी, शशिकांत तिवारी, कृष्णकांत नायक, कथा वाचक मनोज भोडले, देशराज नामदेव, उमेश तिवारी की मौत हो गई। सूचना पर डीएम राजेश कुमार पांडेय व एसपी विनय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। प्राथमिकी उपचार के बाद सभी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। कानपुर में इलाज के दौरान दीपक तिवारी उर्फ शिवानंद व बृजभूषण तिवारी की भी मौत हो गई। वहीं हरिहर मोहन तिवारी व अंशुल तिवारी जिंदगी व मौत से जूझ रहे हैं। घटना के बाद चालक डंपर लेकर मौके से भाग निकला, लेकिन पुलिस ने उसे पेट्रोल पंप के पास से पकड़ कर हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो - 01 स्वामी प्रसाद तिवारी की फाइल फोटो।



फोटो - 02 शशिकांत तिवारी की फाइल फोटो।



फोटो -03 कृष्णकांत नायक की फाइल फोटो।



फोटो - 04 कथा वाचक मनोज भोडले की फाइल फोटो।



फोटो - 05 देशराज नामदेव की फाइल फोटो।



फोटो - 06 उमेश तिवारी की फाइल फोटो।



फोटो 07 ब्रजभूषण तिवारी की फाइल फोटो।



फोटो - 08 दीपक तिवारी उर्फ शिवानंद की फाइल फोटो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed