फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The body was kept for two days due to division dispute, daughter performed last rites

Jalaun News: बंटवारे के विवाद में दो दिन तक रखा रहा शव, बेटी दी मुखाग्नि

Wed, 10 Sep 2025 01:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
The body was kept for two days due to division dispute, daughter performed last rites
जालौन। औरेखी गांव में ग्रामीण की मौत के बाद बंटवारे के लिए दो दिन तक उसका शव रखा रहा। इस दौरान इकलौती बेटी ने बाबा और चाचा पर जहर देने का आरोप भी लगाया। पोस्टमार्टम में मौत की वजह बीमारी निकली। सोमवार को बंटवारे की सहमति बनने के बाद शाम को बेटी ने ही शव को कांधा दिया और मुखाग्नि देकर बेटे का फर्ज निभाया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम औरेखी निवासी सुरेश कुमार (52) की शनिवार को तबीयत खराब हो गई थी। उनके कहने पर बड़े भाई उमाशंकर उनका इलाज कराने के लिए सीएचसी आए थे। इलाज के बाद वह उन्हें लेकर घर लौट गए। कुछ समय बाद सुरेश की मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर उनकी बेटी शिल्पी ससुराल से गांव में आई और आरोप लगाया कि उसके पिता को बाबा व चाचा ने जहर दे दिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने रविवार को शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। रविवार की शाम ही शव का पोस्टमॉर्टम होकर आ गया। लेकिन कुछ नहीं निकला। सुरेश कुमार के इकलौती बेटी ही थी कोई बेटा नहीं था। पारिवारिक 11 बीघा जमीन सुरेश कुमार के पिता माता प्रसाद के नाम थी। आरोप और बंटवारे को लेकर दो दिन तक शव का अंतिम संस्कार नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को भी दिन भर बंटवारे को लेकर बात चलती रही। दिन भर नाते-रिश्तेदारों और पारिवारिक सदस्यों के साथ बैठक चलती रही। इसके बाद पिता माता प्रसाद जमीन का बंटवारा सुरेश की पत्नी व बड़े बेटे के बीच करने को तैयार हो गए। शाम को पुलिस को मौजूदगी ने बेटी शिल्पी ने पिता की अर्थी को कांधा दिया और श्मशान घाट पर पिता का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed