फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The body of the missing youth was found lying in a drain.

Jalaun News: लापता युवक का शव नाले में पड़ा मिला

Wed, 09 Sep 2026 01:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
The body of the missing youth was found lying in a drain.
फोटो- 17 युवक के पिता से पूछताछ करती पुलिस। संवाद
कोंच। नदीगांव रोड स्थित सिकरी पुलिया के पास नरिया में मंगलवार शाम एक युवक का शव उतराता मिलने से इलाके में खलबली मच गई। सूचना पर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पहुंची पुलिस ने जेसीबी और कर्मचारियों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। युवक के पिता ने शव की शिनाख्त की। वह एक दिन पहले लापता हो गया था।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के नदीगांव रोड पर मंगलवार शाम सिकरी पुलिया के पास नरिया में लोगों ने पानी में एक युवक का शव उतराता देखा। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और नगर पालिका की जेसीबी व कर्मचारियों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। इसी दौरान ग्राम लौना निवासी सटल्ली बरार ने शव की शिनाख्त अपने पुत्र दौलत बरार (28) के रूप में की। युवक की चप्पल, एक पानी की बोतल और झोला पुलिया पर पड़े मिले। सटल्ली ने पुलिस को बताया कि दौलत सोमवार से लापता था और वह उसकी तलाश कर रहे थे। परिजनों के मुताबिक दौलत शराब का आदी था और कोंच में अलग-अलग दुकानों पर काम करता था। वह दो भाइयों में एक था।
विज्ञापन

युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। कोतवाल निगवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed