फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The body of a young man was found hanging from a noose, suspicion of murder raised

Jalaun News: फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंकां जताई

Sat, 09 Aug 2025 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found hanging from a noose, suspicion of murder raised
कोटरा। बरसार गांव में शुक्रवार को युवक का शव घर के कमरे में एंगल से साफी के फंदे पर लटका मिला। घर पहुंचे पिता ने दरवाजा बंद देख आवाज लगाई तो कोई उत्तर नहीं मिला। इस पर वह पड़ोसी की छत से चढ़कर घर में पहुंचे तो पुत्र का शव लटका देख कोहराम मच गया। पिता ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

कोटरा थाना क्षेत्र के बरसार गांव निवासी शैलेश कुमार मिश्रा के पुत्र विमर्श (18) का शव शुक्रवार को घर के कमरे में लगे एंगल में फंदे पर लटका मिला। पिता उरई से लौटकर गांव पहुंचा तो घर के दरवाजे की कुंडी अंदर से बंद थी। उसने कई बार आवाज लगाई, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इस पर वह पड़ोसी की छत से अंदर पहुंचा तो बेटा का शव एंगल से लटका था। उसने पुलिस को सूचना दी। सीओ अर्चना सिंह फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और जांच की। युवक के चाचा इंद्रपाल का आरोप है कि उसके भतीजे विमर्श की हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया गया है। वह बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। कुछ साल पहले मां की मौत हो जाने के बाद से वह पिता के साथ रहता था। सीओ अर्चना सिंह का कहना है कि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चलेगी। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed