{"_id":"65283bdb27fdc86e74067947","slug":"the-body-of-a-young-man-missing-for-three-days-was-found-lying-in-a-well-orai-news-c-224-1-ori1001-5337-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: तीन दिन से लापता युवक का शव कुएं में पड़ा मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: तीन दिन से लापता युवक का शव कुएं में पड़ा मिला
विज्ञापन
उरई। तीन दिन से लापता युवक का शव गुरुवार की सुबह खेत पर स्थित कुएं में मिला। पलेवा करने गए किसानों ने कुएं में झांककर देखा तो शव पड़ा मिला। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को निकलवाकर जांच की।
रेढ़र थाना क्षेत्र के खकसीस गांव निवासी रामलखन गोस्वामी उर्फ धनसुख (41) का शव गुरुवार की सुबह खेत पर स्थित कुएं में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने बताया कि वह तीन दिन पहले बिना किसी को कुछ बताए घर से चला गया था। दतिया में गार्ड की नौकरी करने की वजह से परिजनों ने सोचा कि वह दतिया चला गया है। इस कारण उसकी किसी ने खोजबीन नहीं की।
भाई प्रमोद कुमार ने बताया कि उसकी शादी नहीं हुई थी। वह चार भाइयों में सबसे छोटा था। कुछ दिनों से किसी बात को लेकर तनाव में था, लेकिन पूछने पर उसने किसी को कुछ भी नहीं बताया। थानाध्यक्ष वरुण प्रताप सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।