फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The body of a prisoner was found hanging in the toilet of the district jail.

Jalaun News: जिला जेल के शौचालय में बंदी का फंदे पर मिला शव

Sun, 15 Feb 2026 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
The body of a prisoner was found hanging in the toilet of the district jail.
- किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म मामले में मार्च 2025 से जेल में था
विज्ञापन

- हमीरपुर का था, जेल अस्पताल से मेडिकल कॉलेज ले जाते समय मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। जिला कारागार में निरुद्ध 26 वर्षीय बंदी मनोज शनिवार दोपहर करीब दो बजे शौचालय में गमछे के सहारे फंदे पर लटका मिला। जेल अस्पताल से मेडिकल कॉलेज ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से जेल प्रशासन में खलबली मची हुई है। वह किशोरी से दुष्कर्म व अपहरण के मामले में बंद था।

हमीरपुर जनपद के कुरारा थाना क्षेत्र के ग्राम कंडौर निवासी मनोज कुमार तीन भाइयों में सबसे छोटा था। जुलाई 2024 में कालपी कोतवाली में मनोज के खिलाफ किशोरी का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पीड़िता के पिता ने तहरीर में बताया था कि युवक उसकी नाबालिग बेटी को ले गया है। पुलिस ने छह माह बाद में किशोरी को तलाश लिया था। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने मनोज के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट व अनुसूचित जाति एवं जनजाति अधिनियम की धाराएं बढ़ा दी थीं।
विज्ञापन

15 मार्च 2025 को आरोपी मनोज कुमार को जेल भेज गया था। मामला पॉक्सो कोर्ट में विचाराधीन था। शनिवार की दोपहर दो बजे वह शौचालय गया था। काफी देर तक बाहर न आने पर ड्यूटी पर तैनात वार्डन ने शौचालय का दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा। जेल प्रशासन के अनुसार अस्पताल ले जाने की तैयारी के दौरान ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल सूत्रों के मुताबिक कि दो दिन पहले उसके गांव का एक साथी उससे मिलने आया था। परिजनों ने भी पारिवारिक तनाव की बात कही है, हालांकि आत्महत्या के पीछे के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल जेल में युवक की मौत से जेल प्रशासन में खलबली मची हुई है।



वर्जन
घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। कुछ दिन से युवक परेशान था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और नियमानुसार जांच कराई जा रही है। कारणों का पता अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। -नीरज देव, जेल अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed