{"_id":"60047e978ebc3e2f2679d606","slug":"the-body-of-a-historyheater-was-found-hanging-from-a-tree-orai-news-knp606570175","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिस्ट्रीशीटर का शव पेड़ से फंदे पर लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिस्ट्रीशीटर का शव पेड़ से फंदे पर लटका मिला
विज्ञापन
महेवा। ब्लाक महेवा के पिपरोधा रोड के पास खेत की मेड़ पर लगे पेड़ से रस्सी के सहारे संदिग्ध हालात में अधेड़ का शव लटका मिला। रविवार सुबह जब ग्रामीणों ने शव लटका देखा तो गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसकी शिनाख्त हिस्ट्रीशीटर मंटाई के रूप में की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस हत्या या आत्महत्या के बिंदुओं पर जांच कर रही है।
कालपी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पिपरोधा रोड पर नीम के पेड़ से रविवार की सुबह एक 50 वर्षीय अधेड़ का शव फंदे पर लटका दिखाई दिया। सूचना पर क्षेत्राधिकारी कालपी आरपी सिंह, इंस्पेक्टर कालपी आरके सिंह व चुर्खी थाना प्रभारी मनोज मिश्रा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर जांच पड़ताल की। मृतक के पास मिले कागज पर लिखे मोबाइल नंबर से उसकी पहुचान मंटाई पुत्र भगवानदास दर्जी निवासी औंता थाना चुर्खी के रूप में हुई।
सीओ ने बताया कि उस पर सात मुकदमे चल रहे हैं। उसकी हिस्ट्रीशीट चुर्खी थाने में खुली हुई है। वहीं रामपुरा व कुठौंद थाने में भी मामले दर्ज है। हाल ही में 21 दिसंबर को गांव के ही बंटे पुत्र रामदास ने पॉस्को एक्ट का मामला दर्ज कराया था। पुलिस हत्या व आत्महत्या के बिंदुओं पर जांच कर रही है। थानाध्यक्ष का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह सामने आएगी।