{"_id":"588e294b4f1c1b303de80534","slug":"the-bike-rider-died-aged-loader-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोडर की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोडर की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Sun, 29 Jan 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया से गांव ऊद जाते समय कुठौंद थाना के हाईवे स्थित बस्तेपुर नहर के पास जालौन की और से आ रहे तेज रफ्तार लोडर ने बाइक सवाराें को टक्कर मार दी। इस हादसे में हेलमेट न लगाने से वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया और
वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनाें की तहरीर पर पुलिस ने लोडर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की बात कही है। सिरसा कलार थाना क्षेत्र के गांव ऊद निवासी जगदीश सिंह सेंगर अपने गांव के ही विष्णु सिंह सेंगर (25) के साथ अपनी रिश्तेदारी औरैया बाइक से गया था। रविवार की दोपहर करीब एक बजे दोनाें बाइक से
वापस अपने गांव ऊद लौट रहे थे। जब वे जालौन कुठौंद रोड स्थित बस्तेपुर नहर के पास पहुंचे तभी विपरीत दिशा से आ रहे लोडर चालक ने सामने से टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दोनाें लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हेलमेट न लगाने के कारण जगदीश सिंह के सिर में गंभीर चोट आई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। विष्णु हेलमेट लगाए
विज्ञापन
था लिहाजा उसके सिर में चोट नहीं आई। हादसे की सूचना पाकर कुठौंद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल विष्णु को जिला अस्पताल भिजवाया। जगदीश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने लोडर को मौके से पकड़ लिया। चालक भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने परिजनाें की तहरीर पर लोडर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की बात कही है।