फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The bank reached the status of Secretary

बैंक की स्थिति जानने पहुंचे अपर सचिव

Wed, 23 Nov 2016 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Wed, 23 Nov 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
The bank reached the status of Secretary
केंद्रीय अपर सचिव स्टेट बैंक में लाइन मे लगे लोगों से बात करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
नोटबंदी के बाद जनपद में बैंकों में किए जा रहे ट्रांजेक्शन और बैंकिंग व्यवस्था का जायजा लेने के लिए केंद्र सरकार की ओर से अपर सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा बुधवार को जालौन पहुंचे। इस दौरान कालपी में जिलाधिकारी संदीप कौर ने उन्हें रिसीव किया। स्थानीय एसडीएम समेत अन्य अधिकारियों ने अपर सचिव के काफिले के साथ कालपी समेत जिले की कई बैंकों
विज्ञापन


का निरीक्षण किया। इस दौरान पैसों के लेन देन को लेकर विशेष सचिव को शिकायतें भी मिलीं जिन्हें दूर करने के लिए उन्होंने डीएम को निर्देश दिए हैं। शहरी विकास मंत्रालय के अपर सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने बुधवार को नगर की स्टेट बैंक व इलाहाबाद बैक व डाकघर मे पहुंच कर वहां लाइन में नोट जमा व निकासी के लिए खड़े लोगों से उनकी परेशानियां जानी। इस
विज्ञापन


दौरान लोगों की समस्याएं जल्द दूर करने का आश्वासन दिया। बैंक के शाखा प्रबंधकों से भी बैंकिंग व्यवस्था की जानकारी ली। केंद्रीय अपर सचिव को आम लोगों ने बताया कि 24 नवंबर तक नोट बदलने का आदेश था। पर नोट नहीं बदले जा रहे हैं। साथ ही भुगतान मे 2000 के नोट मिल रहे है जिन्हें तुड़ाना मुश्किल हो रहा है। अपर सचिव ने शाखा प्रबंधक धीरेंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन


भदौरिया से भी जानकारी ली। उन्होंने लोगों को समस्याएं दूर करने का भरोसा दिया। इसके बाद वे इलाहाबाद बैंक शाखा पहुंचे। शाखा प्रबंधक राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि छोटे खाता धारक रुपया तो जमा करते हैं लेकिन दूसरे दिन निकाल ले जाते हैं। इससे कैश की समस्या रहती है।

लाइन में खड़े लोगों ने किया घेराव
शाखा के बाहर लाइन में खड़े लोगों ने अपर सचिव का घेराव किया। इस दौरान लोगों ने उन्हें अपनी समस्याएं बताईं। किसानों ने कहा कि सरकार के आदेश के बाद भी किसानों को पुराने नोटों पर खाद बीज नहीं मिल रहा है। न ही शादी के लिए रुपया दिया जा रहा है। इस पर अपर सचिव ने आश्वासन दिया कि शीघ्र समस्या का समाधान किया जाएगा। इसके बाद वे

डाकघर गए। वहां जानकारी ली तो बताया गया कि स्टेट बैक रुपया नहीं बदल रहा। इससे खाते में लोग पैसा नहीं जमा कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रुपया बदलने की चिंता न करें। नई योजनाओं में पैसा न जमा करें। खाता धारकों का पैसा जमाकर जनता का सहयोग करे। मौके पर जिलाधिकारी संदीप कौर व उपजिलाधिकारी संजय सिह व कोतवाल ईश्वर सिंह मौजूद थे।

 
स्टेट बैंक की अतिरिक्त शाखा खोली जाए
बार एसोसिएशन कालपी के अध्यक्ष मुहम्मद अयूब की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने नोडल अधिकारी व केेंद्रीय शहरी विकास के अपर सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर बैंक शाखाओं में गड़बड़ी होने की शिकायत की और कालपी में एक अन्य स्टेट बैंक की शाखा को स्थापित कराने की मांग की गई। राकेश द्विवेदी एडवोकेट, दिनेश बाबू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed