{"_id":"571127364f1c1b1e114a6b92","slug":"the-atmosphere-devotional-procession-of-lord-rama","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान राम की शोभायात्रा से माहौल भक्तिमय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान राम की शोभायात्रा से माहौल भक्तिमय
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Fri, 15 Apr 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
कालपी में शोभायात्रा के दौरान शामिल भक्तगण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मनगरी कालपी में रामनवमी पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। रामजानकी मंदिर से भिगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई। शुक्रवार को दोपहर 12 बजे रामजानकी मदिर में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मनाया गया। राम भक्तों का उत्साह गर्मी में भी बना रहा। दो बजे नगर की धार्मिक, समाजसेवी
संस्थाओं के लोग अपने अपने बैनर लेकर रामजानकी मंदिर में एकत्र हुए। कड़ी सुरक्षा केे बीच गाजे बाजे के साथ रामनवमी जुलूस एवं शोभायात्रा प्रारंभ हुई। टरननगंज बाजार, सराफा बाजार, बिजली घर रोड, स्टेशन चौराहा, हरीगंज, काली देवी, आनंदी देवी मदिर आदि धर्म स्थलों से होते हुए प्राचीन पाहूलाल मंदिर में समाप्त हुआ। शोभायात्रा में भगवान राम, लक्ष्मण,
सीता की आकर्षक झांकियां देखने के लिए लोग उमड़ पडे़। उत्साही युवक जय श्रीराम के गगनभेदी नारे लगा रहे थे। जुलूस में घोड़ों का नृत्य आकर्षण का केंद्र था। एसडीएम जीएल शुक्ला, सीओ मनोज कुमार, कोतवाल सत्येंद्र राठौर, आटा एसओ मनोज कुमार, कदौरा प्रभारी रुद्रकुमार मुस्तैदी से डटे रहे। बुंदेलखंड क्षेत्र के पूर्व मंत्री संजय त्रिपाठी, नरेंद्र पाल सिंह,
विज्ञापन
नवीन गुप्ता, अमित पांडे, अशोक बाजपेई, बाबूलाल निषाद, अरुण मेहरोत्रा, रविकांत द्विवेदी, राजन सिंह, जयखत्री, अरविंद यादव, पृथ्वीराज सिंह, हरमोहन सिंह, विशाल सेंगर, दिनेश चौधरी, रामशंकर कुशवाहा, संदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।
लगे जय श्रीराम के नारे
जालौन तहसील क्षेत्र केे गांव जीपुरा में रामनवमी के अवसर पर रामजानकी मंदिर में हर वर्ष की तरह इस बार भी राम जन्मोत्सव मनाया गया। इस मौके पर मंदिर को फूल मालाओं से सजाया गया। दोपहर बारह बजे घंटा घड़ियालों की ध्वनि के साथ भक्तोें ने जयश्रीराम के नारे लगाए इसके बाद आरती उतारी गई। इसके बाद मंदिर की प्रबंधिका माधुरी द्विवेदी ने प्रसाद का वितरण किया।