फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The accused of murdering a student was arrested in a police encounter

Jalaun News: छात्रा की हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Sun, 02 Feb 2025 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 02 Feb 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
The accused of murdering a student was arrested in a police encounter
जिला अस्पताल में भर्ती मुठभेड़ में घायल आरोपी।  - फोटो : संवाद
उरई। परीक्षा देकर घर लौट रही छात्रा की हत्याकर शव को नहर किनारे झाड़ियों में फेंककर भागने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से तमंचा कारतूस बरामद किया है। शराब के नशे में उसने हत्या करने की बात कबूल की है। पैर में गोली लगने से घायल हत्यारोपी को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा (19) एट थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने फूफा के पास रहकर पिछले दो साल से पढ़ाई कर रही थी।बुधवार को वह आटा थाना क्षेत्र में स्थित एक महाविद्यालय में परीक्षा देने गई थी। लेकिन शाम तक वह घर नहीं लौटी। तब फूफा ने उसकी खोजबीन की, न मिलने पर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। गुरुवार सुबह कोंच-एट को जोड़ने वाले अमीटा लिंक रोड के किनारे बनी नहर की झाड़ियों में छात्रा का शव पड़ा मिला था।
विज्ञापन

पुलिस ने पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ अगवा कर दुष्कर्म व हत्या किए जाने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। घटना से पूरे जिले के लोगों में आक्रोश था। लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर अपना आक्रोश जताते हुए पुलिस से आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की थी। एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि छात्रा की हत्या के खुलासे के लिए कई टीमों को लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार शाम एसओजी व थाना पुलिस की टीम को सूचना मिली कि हत्यारोपी एट थाना क्षेत्र के धुरट रोड में टिकरिया नहर के पास बैठा है और कहीं भागने की फिराक में है। पुलिस टीमों ने आरोपी की घेराबंदी की तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसने अपना नाम कोटरा थाना क्षेत्र के छिरावली गांव निवासी मनीष अहिरवार बताया है। हत्या के बारे में पूछने पर उसने बताया कि जिस टेंपो में छात्रा बैठी थी, उसी में वह भी था।

जब छात्रा अमीटा जाने वाले रास्ते पर टेंपो से उतरी तो वह भी उसके साथ उतरकर उसके पीछे-पीछे चल दिया। सुनसान जगह मिलने पर उसने गलत इरादे से उसे पकड़ लिया था। इस पर वह चिल्लाने लगी। इस पर उसने छात्रा का मुंह दबा लिया और एकांत में ले जाने लगा। तभी उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसने शव को नहर पट्टी के पास झाड़ियों में फेंक दिया था और मौके से भाग गया था। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद किए हैं। हत्यारोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम को एसपी ने 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस ने घायल हत्यारोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed