{"_id":"5dc856a68ebc3e5b7b299685","slug":"ten-couples-hold-each-other-s-hand-in-mass-wedding-ceremony-orai-news-knp5250181169","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक विवाह समारोह में दस जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक विवाह समारोह में दस जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ
विज्ञापन
सामूहिक विवाह में रस्म पूरी करते वर वधू
- फोटो : ORAI
उरई। सर्वजातीय सामूहिक विवाह महायज्ञ में दस जोड़े विवाह बंधन में बंधे। आयोजनों ने वर-वधू को आशीर्वाद देकर उपहार भेंट किए।
महायज्ञ का आयोजन अजनारी रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में हुआ। बरात लल्ला धाम गेस्ट हाउस से उठी। बारात में नाचते गाते बाराती कृष्णाधाम पहुंचे। जहां बरात का द्वाराचार के साथ स्वागत हुआ। इसके बाद वैवाहिक रस्में शुरू हो गई। जिसमें रश्मि संग चंद्रशेखर, आशा संग मोनू, माधुरी संग श्यामजी, गायत्री संग प्रदीप, रोशनी संग राधाकांत, भूरी संग नीरज, रोशनी संग प्रदीप, किरन संग अर्जुन, सुंदरी संग सूरज, काजोल संग सोनू वर्मा ने सात फेरे लेकर एक दूसरे का साथ निभाने का वादा किया।
कमेटी के अध्यक्ष हरिमोहन पांचाल, कोषाध्यक्ष जयकुमार ओमरे आदि पदाधिकारियों की तरफ से नवदंपतियों को गृहस्थी में काम आने वाला सामान भी उपहार स्वरूप दिया गया। इस दौरान सांसद भानुप्रताप वर्मा, पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी, ठड़ेश्वरी मंदिर के महंत सिद्धाराम दास, कालपी के महंत जमुनादास महाराज, रामप्रकाश वर्मा, सुमन वर्मा, बबलू वाल्मीकि, रवींद्र, मनीष, संदीप, रमाकांत, माताप्रसाद वर्मा, दिलीप आदि ने नव दंपतियों को आशीर्वाद देकर उनके सुखमय भविष्य की कामना की।
मुख्य अतिथि सांसद भानुप्रताप वर्मा ने कहा कि सामूहिक विवाह आज की जरूरत बन गए है, इससे आर्थिक रुप से कमजोर माता पिता का भला हो जाता है, जो आर्थिक तंगी के कारण बेटियों को हाथ पीले करने में परेशान होते है। पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी ने कहा कि सामूहिक विवाह को लेकर लोगों को अपना नजरिया बदलने की जरूरत है। जय कुमार ओमरे ने आभार जताया।