{"_id":"5e27478c8ebc3e4b0658a96a","slug":"teenager-hanged-orai-news-knp5398805113","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने फांसी लगाई, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती ने फांसी लगाई, मौत
विज्ञापन
उरई। घर में लगे नीम के पेड़ से किशोरी ने दुपट्टे से फंदा बनाकर फांसी लगाकर जान दे दी। थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्रा ने शव पेड़ से उतारकर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
रेढ़र थाना क्षेत्र के रुदावली निवासी रामखिलौने की 16 वर्षीय पुत्री राजकुमारी सोमवार शाम घर पर अकेली थी। परिजन खेत पर गए थे। देर शाम जब लौटकर घर पहुंचे तो घर के आंगन में लगे नीम के पेड़ से राजकुमारी का शव दुपट्टे के सहारे लटक रहा था। परिजनों के रोने चीखने पास पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए।
परिजनों की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को उतारकर जांच पड़ताल की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि परिजन युवती के मौत की कोई वजह नहीं बता पा रहे हैं। लेकिन ग्रामीणों ने पूछताछ में बताया कि शादी तय होने पर वह गुमसुम रहती थी क्योंकि वह अभी शादी नहीं करना चाहती थी। लेकिन अच्छा परिवार मिलने के कारण परिजन शादी रोकना नहीं चाहते थे।