फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Teen death by sticking to the HT line

एचटी लाइन से चिपक कर किशोर की मौत

Sun, 12 Mar 2017 08:25 PM IST
अमर उजाला/उरई
अमर उजाला/उरई Updated Sun, 12 Mar 2017 08:25 PM IST
विज्ञापन

कालपी (जालौन)।  ग्राम मैनूपुर में बकरी चराने गए एक किशोर की हाईटेंशन लाइन का तार गिरने से चिपक कर मौत हो गई। होली पर किशोर की मौत से गांव में मातम फैल गया है। किशोर अपने मां-बाप का इकलौता पुत्र था और मैनूपुर में बहन के घर में रहता था। मैनूपुर गांव निवासी महाराज सिंह निषाद पुत्र बाल सिंह (13) वर्ष रविवार को दिन में बकरी चराने के लिए खेतों की तरफ गया था, तभी उसके ऊपर हाई टेंशन लाइन का तार टूट कर गिर गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी है। होली पर घटना से गांव में मातम फैल गया है। किशोर मैनूपुर में बहन के घर रहकर जीवन यापन कर रहा था। ग्रामीणों का कहना है की परिवार बेहद गरीब है। ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गयी है। घटना की सूचना विद्युुत विभाग को भी दे दी गई, लेकिन देर शाम तक विद्युत विभाग का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे परिजनों व ग्रामीणों में नाराजगी दिखी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed