फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Teams discovered 147 TB patients in campaign

अभियान में टीमों ने खोजे 147 टीबी रोगी

Fri, 29 Jan 2021 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Teams discovered 147 TB patients in campaign
उरई। टीबी हारेगा-देश जीतेगा अभियान के तहत सक्रिय क्षय रोगी खोज अभियान के तीनों चरण पूरे हो गए हैं। इस अभियान में कुल 147 नए टीबी रोगियों की पहचान हुई है। सभी रोगियों का निक्षय पोर्टल पर पंजीकरण करने के बाद उनका उपचार भी शुरू कर दिया गया है। जिले में कुल 2484 मरीजों का इलाज जारी है।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सु्ग्रीव बाबू ने बताया टीबी हारेगा देश जीतेगा अभियान 26 दिसंबर से तीन चरणों में शुरू हुआ था। इसमें पहले चरण में 26 दिसंबर से एक जनवरी तक मदरसा, वृद्धाश्रम, शेल्टर होम, जिला कारागार आदि में अभियान चलाया गया था। इसमें 1152 लोगों की स्क्रीनिंग की गयी, जिसमें 48 संभावित क्षय रोगियों की जांच की गई। इसमें एक व्यक्ति क्षय रोगी पाया गया। जबकि
विज्ञापन

दूसरे चरण में 2 जनवरी से 12 जनवरी तक चले अभियान में जिले की कुल 20 फीसदी आबादी की स्क्रीनिंग की गई। कुल 3,25,788 लोगों की स्क्रीनिंग कर 1335 लोगों की बलगम व एक्सरे की जाँच कराई गई, इसमें 89 नए क्षय रोगी खोजे गए, जबकि तीसरा चरण 13 जनवरी से 25 जनवरी तक चला। इसमें प्राइवेट चिकित्सकों, मेडिकल स्टोरों के माध्यम से रोगी खोजने का काम किया गया। जिसमें स्क्रीनिंग के बाद 57 नए रोगी खोजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों चरणों में चले अभियान के बाद कुल 147 नए टीबी रोगियों की पहचान की गई है। उन्होंने बताया कि जिले में इस समय 2484 मरीजों का इलाज चल रहा है। जिसमें 1682 का सरकारी अस्पतालों और 802 का प्राइवेट चिकित्सकों के माध्यम से इलाज हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed