फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Teacher's funeral under supervision of police force

पुलिस फोर्स की निगरानी में हुआ शिक्षक का अंतिम संस्कार

Sat, 21 Mar 2020 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Teacher's funeral under supervision of police force
जालौन। कन्नौज में पुलिस हिरासत में फांसी लगाकर जान देने वाले शिक्षक का शव पुलिस बल के साथ उनके पैतृक गांव पहुंचा। जहां पुलिस बल की उपस्थिति में शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गिधौसा निवासी शिक्षक अनिल कुमार का पत्नी नीरज के साथ विवाद चल रहा था। पत्नी की शिकायत पर पुलिस अनिल को पकड़कर थाने ले गई थी। शुक्रवार सुबह लगभग 5 बजे वह शौचालय में गए। जहां उन्होंने एक कपड़े का फंदा बनाकर जंगले के सहारे फांसी लगा ली थी। परिजनों ने तिर्वा पहुंचकर पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर हंगामा किया था। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार की देर रात एक कंपनी पीएसी व तिर्वा सीओ की मौजूदगी में शव उनके पैतृक गांव गिधौसा लाया गया।
विज्ञापन

शव पहुंचते ही गांव में मातम छा गया। पिता श्रीराम व मां शकुंतला देवी का रो रोकर बुरा हाल था। शव के पहुंचने पर एएसपी डॉ. अवधेश कुमार सिंह, सीओ सुबोध गौतम, माधौगढ़ सीओ संजय शर्मा, कोंच सीओ आरपी सिंह, कोतवाल सुनील सिंह, एसओ गोहन विनोद पांडेय, सिरसाकलार सौरभ कुमार, कुठौंद सुधाकर मिश्रा, महिला थाना प्रभारी नीलेश कुमारी भी गांव में पहुंच गए। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अनिल कुमार के शव का शनिवार सुबह अंतिम संस्कार किया गया। बता दें, मृत शिक्षक के एक बेटा वंश (4) व एक बेटी वंशिका (3) है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed