{"_id":"68d8346503299d7f47028961","slug":"teacher-dismissed-for-prolonged-absence-orai-news-c-224-1-ori1005-135188-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: लंबे समय से गैरहाजिर चल रही शिक्षिका बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: लंबे समय से गैरहाजिर चल रही शिक्षिका बर्खास्त
विज्ञापन
उरई। लंबे समय से गैरहाजिर चल रही डकोर ब्लॉक के कन्या प्राथमिक विद्यालय अजनारी में तैनात सहायक अध्यापिका मोनिषा महेंद्रु की बर्खास्त कर दिया गया। वह कई बार सेवा समाप्ति का नोटिस जारी होने के बावजूद जवाब नहीं दे रही थीं। इस पर बीएसए चंद्रप्रकाश ने उन्हें बर्खास्त कर दिया। इस कार्रवाई से खलबली मच गई है।
शिक्षिका मोनिषा महेंद्रु तीन जुलाई 2020 से तीन फरवरी 2021 तक बिना सूचना के चिकित्सीय अवकाश पर रहीं। इसके बाद 4 फरवरी 2021 से अब तक गैरहाजिर चल रही हैं। इस पर बीईओ डकोर ने उनके लगातार गैरहाजिर रहने पर जांच आख्या बीएसए कार्यालय भेजी थी। बिना सूचना के लगातार गैरहाजिर रहने पर उनके खिलाफ सेवा समाप्ति की नोटिस जारी की गई।
बीएसए ने बताया कि तीन जुलाई 2020 से 26 अगस्त 2025 तक (1880 दिन) सहायक अध्यापिका गैरहाजिर रहीं। कई नोटिस के बाद भी जवाब नहीं दिया। कोई संतोषजनक साक्ष्य भी नहीं प्रस्तुत किया। इससे साबित होता है कि बेसिक शिक्षा अध्यापक नियमावली के अंतर्गत विभाग में अपनी सेवाएं देने की इच्छुक नहीं हैं इसलिए उन्हें सेवा से बर्खास्त किया जाता है।