फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Talent shown in dance, henna and art

डांस, मेंहदी और कला में दिखाई बेटियों ने प्रतिभा

Wed, 27 Nov 2019 07:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
Talent shown in dance, henna and art
नृत्य प्रस्तुत करती छात्राएं - फोटो : ORAI
विद्या भारती से जुड़े स्कूलों का संकुल स्तरीय कला पर्व बुधवार को सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज में आयोजित किया गया। इसमें जिले भर से आईं टीमों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि एसडीएम अशोक कुमार ने कहा कि प्रतियोगिताएं छात्र-छात्रा के अंदर जूझने की प्रवृत्ति पैदा करती हैं। छात्राओं ने नृत्य में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

रंगोली प्रतियोगिता के अंतर्गत छात्राओं ने आकर्षक डिजाइनें बनाकर देखने वालोें को चकित कर दिया। वहीं, मेंहदी प्रतियोगिता में किसी ने हथेली से कलाइयों तक सावन की घटा, नाचता मोर और श्रीकृष्ण बनाकर निर्णायक मंडल को पशोपेस में डाल दिया।
विज्ञापन

इसी तरह लोकगीत के कार्यक्रम विभिन्न संस्कृति को दर्शाया तो राम, कृष्ण व हनुमान के गीत और भजन गाकर माहौल को भक्ति रस से सराबोर कर दिया।
इसी कड़ी में छात्राओं ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का भी संदेश चित्रकला के माध्यम से दिया और मौजूदा लोगों से आह्वान किया कि वे बेटियों को किसी से कम न समझे, उन्हें उनके अधिकार दें, फिर देखे बेटियां भी परिवार का नाम रोशन कर सकती है। निर्णायक मंडल में अंजली द्विवेदी, मधु गुप्ता, रजनी अग्रवाल, संजीव सरस आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन नीरज द्विवेदी ने किया। इस दौरान सत्यप्रकाश द्विवेदी, बेढवजी, माधुरी पहारिया, शिवकरन यादव, ब्रजेंद्र यादव, विवेक तिवारी, प्रभा गुप्ता, सरोज, महक, आनंद, मनोज, धीरज, शैलेंद्र, कुलदीप आदि मौजूद रहे।
कला पर्व में आयोजित प्रतियोगिताओं में जिले के दस विद्यालयों ने सहभागिता की थी। इसमें 84 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। काव्यपाठ एकल शिशु वर्ग में गौरी जालौन, अष्टादश अध्यायी गीता शिशु वर्ग में अंकित सोनी, मान्या मिश्रा, बाल वर्ग में दीक्षा पटेल, एकांकी सामूहिक शिशु वर्ग में ध्रुव दीक्षित, बाल वर्ग में सोनम सोनी,

लोकनृत्य शिशु वर्ग में प्रिया, बाल वर्ग नीहारिका, शास्त्रीय गायन में शिशु वर्ग में भास्कर दुबे, बाल वर्ग में पलक राठौर, चित्रकला में आयुषी प्रजापति, लोकनृत्य में शिशु वर्ग में शिवांजलि, बाल वर्ग में स्नेहा मिश्रा, लोकगीत में दीक्षा कुशवाहा, पूर्वी कुशवाहा, बेटी बचाओ बेटी पढाओ थीम पर चित्रकला में हेमा कुशवाहा, विपिन कुमार आदि अव्वल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed