फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Take special care of fasting during pregnancy

Jalaun News: गर्भावस्था में रोजेदार का रखें विशेष ध्यान

Sat, 16 Mar 2024 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Take special care of fasting during pregnancy
उरई। रमजान का पाक माह शुरू हो गया है। रोजे को लेकर नन्हें बच्चों से लेकर बुजुर्ग भी काफी उत्साहित दिख रहे हैं। रोजा के साथ खूब इबादत कर रहे हैं। मस्जिदों में रौनक दिख रही है। ऐसे में गर्भवती महिलाएं अगर रोजा रखती हैं तो उसकी सेहत का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन

डॉक्टर फातिहा अंसारी ने बताया कि गर्भवती को वैसे तो रोजा से बचना चाहिए। अगर रखना चाहतीं हैं तो उन्हें अपने खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। डॉक्टर की सलाह जरूर लें। सेहत के लक्षणों पर ध्यान देकर और भोजन में थोड़ी सी सावधानी बरतते हुए ये महिलाएं रोजा रख सकती हैं। इससे आपके गर्भ में पल रहे शिशु का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। सात माह से अधिक गर्भ होने पर महिलाओं को रोजा से बचना चाहिए। उस समय बच्चे को पोष्टिक भोजन की अधिक जरूरत होती है।
विज्ञापन

इस्लाम जानकार हाफिज मोहम्मद आमिर ने कहा कि अल्लाह का यह हुक्म है कि रोजा और नमाज हर किसी पर वाजिब है। अगर किसी स्थिति और गंभीर बीमारी में कोई रोजा नहीं रखना चाहता है तो नहीं भी रख सकता है। इसी के साथ मरीज और गर्भवती महिलाओं को रोजा रखने में परेशानी आ रही है तो वह रोजा नहीं रखें। लेकिन बाद में उसकी कजा (बाद में रख सकते हैं) जरूरी है। अगर किसी महिला के गोद में बच्चा है। उसको लेकर कोई डर है। डॉक्टर अगर रोजा छोड़ने की सलाह दें, तो वह मानी जा सकती है। वैसे हर किसी को रोजा रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed