फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   suicide note found in bag on yamuna bridge

यमुना पुल पर बैग में मिला सुसाइड नोट

Wed, 23 Feb 2022 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
suicide note found in bag on yamuna bridge
कालपी। एक अधेड़ किसान के यमुना नदी में छलांग लगाने की आशंका पर बुधवार को पुलिस ने गोताखोरों की मदद ली। परिजन भी दिन भर नदी किनारे बैठे रहे। अंधेरा होने तक तक कुछ भी सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

दरअसल पुलिस को यमुना पुल पर मिले लावारिस बैग में एक सुसाइड नोट मिला था। कालपी स्थित यमुना पुल पर मंगलवार शाम जालौन कोतवाली क्षेत्र के हैदलपुर गांव निवासी जुल्फिकार अली (55) का बैग रखा मिला।
विज्ञापन

बैग में कपड़ों के बीच सुसाइड नोट था। सुसाइड नोट में पारिवारिक लोगों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया गया है। लिखा है कि इसी वजह से यमुना नदी में कूदकर जान दे रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बुधवार सुबह परिजनों की मौजूदगी में गोताखोरों की मदद से नदी में पूरे दिन तलाश कराई। अंधेरा होने तक कोई सुराग नहीं लग सका।
बेटे सादिक अली ने बताया कि पिता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, उनका इलाज भी हो रहा है। वह मंगलवार सुबह 11 बजे निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed