फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Student strangled for not shutting up with wife

पत्नी से मेलजोल बंद न करने पर गला घोट मार डाला

Sat, 21 Mar 2020 10:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Student strangled for not shutting up with wife
खुलासा करते एसपी सतीश कुमार - फोटो : ORAI
उरई। मना करने के बावजूद पत्नी से लगातार फोन पर बात करने और मेलजोल बंद न करने पर बीएससी के छात्र को दो दिन पूर्व चाकू मारने के बाद गला घोटकर मार डाला था। हत्यारोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने चाकू, कपड़े व बाइक बरामद की है।
विज्ञापन

एसपी डा.सतीश कुमार ने दो दिन पूर्व कोटरा थाना क्षेत्र में हुई युवक की हत्या के मामले का खुलासा कर बताया कि डकोर थाना क्षेत्र के जैसारी कलां निवासी भगवान सिंह के पुत्र नीरज की कोटरा थाना क्षेत्र के खदानी मिश्रा पुल के पास चाकू मारकर हत्या कर शव फेंक दिया गया था। पिता भगवान सिंह की तहरीर पर धर्मेंद्र पुत्र स्व. रामकुमार राजपूत निवासी ऐंधा कोटरा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। एसपी ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए एएसपी, सीओ के नेतृत्व डकोर व कोटरा थाना पुलिस को लगाया गया था।
विज्ञापन

शनिवार सुबह एट थाना क्षेत्र के फोरलेन बाईपास पुलिस के नीचे से हत्यारोपी धर्मेंद्र राजपूत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू, खून से सना पेंट व शर्ट व एक बाइक बरामद कर ली। हत्यारोपी धर्मेंद्र ने पुलिस को बताया कि नीरज तीन वर्षों से उसकी पत्नी से फोन पर बात करता था और मिलता जुलता भी था। कई बार मना करने के बाद भी नहीं मानने पर उसने नीरज को गुरुवार को घर से पार्टी के बहाने ले जाकर उसकी चाकू मारकर व गला घोंटकर हत्या कर दी और शव फेंक दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष कोटरा रमेशचंद्र मिश्रा, उपनिरीक्षक राकेश कुमार यादव, सिपाही लक्ष्मण सिंह, अंकित मिश्रा, अजीत सिंह, जीतेंद्र सिंह व चालक बृजेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed